दिल्ली में कोरोना से LNJP के डॉ. असीम गुप्ता की मौत

देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित लोकनायक जयप्रकाश (LNJP) अस्पताल के एक डॉक्टर की Corona से मौत हो गयी है। Corona मरीजों के इलाज के लिए LNJP को COVID-19 अस्पताल में तब्दील किया गया है। जून महीने की शुरूआत में ही यहां तैनात डॉ. असीम गुप्ता (56) Corona संक्रमण की चपेट में आए गए थे। डॉ. Aseem Gupta का दो सप्ताह से इलाज चल रहा था। लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। रविवार को एक निजी अस्पताल के आईसीयू में डॉ. असीम गुप्ता की मौत हो गयी। डॉ. असीम गुप्ता की पत्नी स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं। पिछले दिन वह भी Corona की चपेट में आ गयी थीं। हालाकि इलाज के बाद डॉ. Aseem Gupta की पत्नी स्वस्थ हो चुकी हैं।


डॉ. असीम गुप्ता की मौत के बाद एलएनजेपी की तरफ से एक बयान जारी कर कहा गया कि वह (डॉ. असीम गुप्ता) एनेस्थीसिया के डॉक्टर थे। जो अस्पताल में ड्यूटी करते समय COVID-19 से संक्रमित हो गए थे। लक्षण दिखने पर डॉ. को अस्पताल में भर्ती किया गया था। 6 जून को उनकी Corona टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। हालत बिगड़ने पर डॉ. Aseem Gupta को एलएनजेपी अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया था। वर्तमान समय में डॉ. असीम गुप्ता का इलाज साकेत के मैक्स स्मार्ट में चल रहा था। यहां वह 8 जून से भर्ती थे। 28 जून को डॉ. Aseem Gupta का निधन हो गया।

COVID-19 से बुरी तरह प्रभावित दिल्ली में अब तक करीब 1000 स्वास्थ्यकर्मी महामारी की चपेट में आ चुके हैं। जबकि डॉ. असीम को मिलाकर Corona से अब तक यहां 4 डॉक्टरों की मौत भी हो चुकी है।

सीएम केजरीवाल ने जताया शोक
डॉ. Aseem Gupta की मौत पर शोक जताते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, डॉ. Aseem Gupta की रविवार को COVID-19 से मौत हो गयी। वो Corona मरीजों की सेवा में लगे हुए थे। हमने एक अनमोल फाइटर खो दिया है। दिल्ली उनके त्याग और इरादे को सलाम करती है। मैंने अभी उनकी पत्नी से बात की और संवेदना जताई।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1