Army RR Hospital Delhi

प्रणब मुखर्जी की हालत गंभीर,वेंटिलेटर पर रखे गए

कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद पूर्व राष्ट्रपति Pranab Mukher की हालत नाजुक बनी हुई है। उन्हें सोमवार को दिल्ली के आर्मी आरआर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उनकी मस्तिष्क के थक्के के लिए आपातकालीन जीवन रक्षक सर्जरी की गई। सर्जरी के बाद भी उनकी हालत नाजुक बनी हुई है और वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं।

जानकारी के अनुसार, पूर्व राष्ट्रपति Pranab Mukher की सोमवार को सेना के रिसर्च और रेफरल अस्पताल में मस्तिष्क की सर्जरी हुई। मस्तिष्क में बने खून के थक्के को हटाने के लिए यह सर्जरी की गई है।
सर्जरी के बावजूद उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। सूत्रों ने यह भी बताया कि Pranab Mukher के अन्य सभी स्वास्थ्य मानक स्थिर हैं और सर्जरी सफल रही। डॉक्टरों की एक टीम उनकी सेहत पर नजर रखे हुए है।

84 वर्षीय पूर्व राष्ट्रपति Pranab Mukher ने कल ट्वीट किया, ”अन्य कारणों से अस्पताल गया था, जहां पर Covid-19 जांच में संक्रमित होने की पुष्टि हुई। मैं अनुरोध करता हूं कि जो लोग गत एक हफ्ते में मेरे संपर्क में आए हैं, वे सेल्फ क्वारंटाइन में चले जाएं और अपनी Covid-19 की जांच कराएं।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और वर्ष 2012 से 2017 तक देश के राष्ट्रपति रहे Pranab Mukher के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने कल मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी से बात कर उनके पिता की तबीयत के बारे में पूछा।

वहीं, कल रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने RR अस्पताल जाकर पूर्व राष्ट्रपति के स्वास्थ्य की जानकारी ली थी। वह अस्पताल में करीब 20 मिनट तक रहे। वहीं, कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला सहित पार्टी के कई साथियों ने भी मुखर्जी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1