फ्लाइट में बैठने से पहले कैसी होनी चाहिए डाइट ?

दिवाली के मौके पर अगर आप कहीं बाहर जाने की सोच रहे हैं और फ्लाइट टिकट बुक करा लिया है तो काफी हद तक आप रिलैक्स हो चुके होंगे, लेकिन बात यहीं खत्म नहीं होती। अगर आपका सफर 4-5 घंटे से ज्यादा है तो फ्लाइट में बैठने से पहले अगर आपने अपनी डाइट पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। सफर के दौरान तीखा, चटपटा, नमकीन खाने का तो बहुत दिल करता है लेकिन इन्हें खाना सेहत पर पड़ सकता है भारी। तो आइए जानते हैं सफर से पहले क्या खाएं और क्या नहीं।

ब्रेकफस्ट

क्या खाएं: दही, साबुत अनाज, फूट्स जैसे संतरे, तरबूज और पपीता ये हर तरीके से हेल्दी होते हैं।
क्या न खाएं: लाइट ब्रेकफास्ट करें। ऐसी चीजें अवॉयड करें जो गैस और एसिडिटी की वजह बन सकते हैं। नाश्ते में तली-भुनी चीज़ें खाने से बचें।

लंच

क्या खाएं: नॉनवेजिटेरियन्स के लिए चिकेन ब्रेस्ट या फिश, दो चपाती या उबले अंडे लेना काफी रहेगा। वहीं वेजटेरियन एक बोल मिक्स दाल, मिक्स वेज, एक बोल सैलेड, दही और चपाती खा सकते हैं।
क्या न खाएं: सॉल्टेड नट्स, अंकुरित अनाज और देर से पचने वाले प्रोटीन्स से परहेज करें।

डिनर

क्या खाएं: ग्रिल्ड चिकेन डिनर के लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है लेकिन दाल या चावल खाना बिल्कुल अवॉयड करें। कार्ब की मात्रा कम और सैलेड ज्य़ादा से ज्यादा खाएं। पॉसिबल हो तो डिनर करें। स्टीम्ड या बेक्ड लीन मीट्स, फिश के अलावा कलरफुल सब्जियां खाएं।

क्या न खाएं: फैटी या प्रोसेस्ड आइटम्स जैसे व्हाइट ब्रेड, राइस, पास्ता, नूडल्स न खाएं।

स्नैक्स और ड्रिंक्स

क्या खाएं : फ्रूट जूस, सूप, हर्बल टी और सिंपल पानी। उबले अंडे, नट्स, फ्रूट्स आदि।

क्या न खाएं : शुगरी स्नैक्स और कर्बोनेटेड ड्रिंक्स।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1