राज्यसभा चुनाव में आंकड़ों का खेल : UPA ने बिछायी बिसात, ढुल्लू पर कानूनी शिकंजा, सरयू काे पटाने की कोशिश

राज्यसभा के चुनाव में खेल आंकड़े का है़। UPA गठबंधन ने 2 उम्मीदवार उतार कर चुनावी रोमांच पैदा कर दिया है़। 2 सीटों के लिए हो रहे चुनाव में JMM की एक सीट पक्की है़। JMM प्रत्याशी शिबू सोरेन का राज्यसभा पहुंचना तय है़ं। वहीं दूसरी सीट पर BJP के दीपक प्रकाश भी चुनावी आंकड़े के पास है़ लेकिन BJP की 2 से अधिक वोटों पर सेंधमारी हुई, तो मामला इधर-उधर हो सकता है़ BJP विधायक ढुल्लू महतो पर कानूनी शिकंजा है़।

हालांकि वह कोर्ट की अनुमति लेकर वोटिंग के लिए आ सकते है़। लेकिन सत्ता पक्ष रास्ते में अड़ंगा लगा सकता है़ वहीं सरयू राय ने भी अब तक अपना पत्ता नहीं खोला है़। UPA की कोशिश होगी कि BJP के ग्राफ को 27 से नीचे रखा जाये़ इसके बाद दूसरी प्राथमिकता के सहारे सीट निकालने की कोशिश हो़। हालांकि UPA गठबंधन कोई बड़ा उलटफेर करने में सक्षम होता है, तभी कांग्रेस के शहजादा अनवर के लिए कोई रास्ता निकल सकता है़।

राज्यसभा चुनाव में होते रहे हैं खेल : झारखंड में राज्यसभा चुनाव में खेल होते रहे है़ं। विधायकों को लोगों ने पाला बदलते देखा है़। झामुमो के ही बसंत सोरेन पिछले राज्यसभा चुनाव में BJP के हाथों मात खा चुके है़ं। उस चुनाव में भी राजनीति ने करवट ली थी़ उधर धीरज साहू के चुनाव के समय भी खूब सीन बना था़। UPA फोल्डर के ही कई विधायकों ने चूक की थी़। UPA के विधायकों की भूमिका पर ही सवाल उठे थे़।

UPA -NDA के अपने-अपने आंकड़े

UPA के पास जो वोट है

JMM : 29, हेमंत सोरेन के दुमका छोड़ने के बाद

कांग्रेस : 17 – राजेंद्र सिंह के निधन, प्रदीप-बंधु के साथ आने के बाद.

RJD, माले व NCP के एक-एक वोट.

कुल : 49 विधायकों के वोट

NDA के पास वोट

BJP : 26, AJSU : 02

निर्दलीय : 01, कुल : 29

ढुल्लू महतो को परेशान किया जा रहा – प्रकाश : BJP के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा है कि लोकतंत्र में सरकार आती है, जाती है। लेकिन राजनीतिक मर्यादा खत्म नहीं होनी चाहिए। जनता के चुने हुए जनप्रतिनिधि को पुलिस-प्रशासन बेवजह परेशान कर रही है। लोकतांत्रिक मर्यादा का हनन किया जा रहा है। BJP अध्यक्ष ने कहा है कि BJP को न्यायालय पर पूरा भरोसा है। कानून को अपना काम भी करना चाहिए, लेकिन जनता के चुने हुए जनप्रतिनिधि के साथ पुलिस प्रशासन का व्यवहार गलत है।

हमारे साथ आ सकते हैं BJP विधायक – JMM : JMM महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा है कि राज्यसभा चुनाव में UPA गठबंधन के पास स्पष्ट बहुमत है़ गुरुजी का निकलना तय है, वहीं हमारे दूसरे उम्मीदवार के पास भी आंकड़े है़ं। BJP को अपना घर बचाना चाहिए़ हम कुछ नहीं कर रहे है़ं अगर राज सिन्हा-शेखर अग्रवाल, BJP विधायक अपने ही सांसद से लड़ रहे है़ं, तो इसमें झामुमो कहां है़। अंतरआत्मा की आवाज पर हमारे साथ विधायक आ सकते है़ं। BJP से कई विधायक नाराज है़ं हम साफ-सुथरी राजनीति करते है़ं।

कांग्रेस की क्या है ताकत : शिबू सोरेन को JMM के ही लोग पहली प्राथमिकता के 29 वोट दे देते हैं, तो आसानी से निकल जायेंगे़। इसके बाद कांग्रेस के पास 21 वोट बचेंगे़ उधर भाजपा खेमे में किसी तरह की गड़बड़ी हुई, मामला 26 से नीचे आया, तो दूसरी प्राथमिकता का खेल चलेगा़।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1