झारखंड की 13 विधानसभा सीटों के 189 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद

पहले चरण की 13 विधानसभा सीटों पर शनिवार को मतदान संपन्न हो गया। कुल 62.87% मतदान हुआ। सबसे ज्यादा 71.47% मतदान लोहरदगा में हुआ. सबसे कम 56.59% वोट चतरा में पड़े। गुमला में बम विस्फोट, डाल्टनगंज में के एन त्रिपाठी के द्वारा पिस्टल निकालने और हुसैनाबाद में आजसू एवं NCP समर्थकों के बीच मारपीट के अलावा कहीं से किसी प्रकार के हिंसा की खबर नहीं आयी और प्रथम चरण शांति पुर्वक गुजर गया।

नक्सलियों के गढ़ में मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा। चतरा में 56.59%, गुमला में 67.30%, बिशुनपुर में 67.04%, लोहरदगा में 71.47%, मनिका में 57.61%, लातेहार में 61.26%, डाल्टनगंज में 63.90%, पांकी में 64.10%, बिश्रामपुर में 61.60%, छतरपुर में 62.30%, हुसैनाबाद में 60.90%, गढ़वा में 66.04% और भवनाथपुर में 67.34% मतदान हुआ।

पहले चरण की 13 में से 12 सीटों पर BJP ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं। हुसैनाबाद एकमात्र सीट है, जहां से BJP का कोई उम्मीदवार नहीं है। पार्टी ने यहां निर्दलीय प्रत्याशी विनोद सिंह को अपना समर्थन दिया है। 2014 के चुनाव में BJP के साथ चुनाव लड़ने वाली सुदेश महतो की पार्टी ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) पार्टी इस बार अकेले चुनाव लड़ रही है।

राज्य विधानसभा चुनाव में शिबू सोरेन की पार्टी JMM ने हेमंत सोरेन के नेतृत्व में BJP को चुनौती देने के लिए कांग्रेस और RJD के साथ गठबंधन किया है। पहले चरण में कांग्रेस 6 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। JMM ने 4 और RJD ने 3 उम्मीदवार उतारे हैं। बाबूलाल मरांडी की पार्टी JVM, बिहार में सत्तारूढ़ नीतीश कुमार की पार्टी JDU और वामदल भी चुनाव लड़ रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1