पूरी दुनियां में 1.04 करोड़ कोरोना केस, 70% कोरोना के मामले सिर्फ 12 देशों से आए सामने

कोरोना वायरस से पूरी दुनियां बीते 6 महीनों से जूझ रही है। अब तक 5 लाख से ज्यादा लोगों की मौत इस वायरस की वजह से हो चुकी है। वहीं मौत का सिलसिला अभी भी जारी है। संक्रमित लोगों का आंकड़ा भी 1 करोड़ 4 लाख तक हैं। राहत की बात ये है कि अब तक 56 लाख से ज्यादा लोग ठीक भी हुए हैं। दुनिया के 70 फीसदी कोरोना के मामले सिर्फ 12 देशों से आए हैं। इन देशों में कोरोना पीड़ितों की संख्या 72 लाख से अधिक है। चीन के वुहान शहर से शुरू हुए कोरोना वायरस ने पूरी दुनियां को अपनी चपेट में ले चुका है। 213 देशों का हाल एक सा है। सभी देशों में लॉकडाउन लागू है। सभी देशों की हर तरह की गतिविधियां बंद हैं, और बीते कई महीनों से लॉकडाउन की वजह से आर्थिक हालत भी खस्ता हो चुकी है।

अमेरिका अभी भी कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की सूची में सबसे ऊपर है। बता दें यहां अबतक 26.80 लाख लोग संक्रमण के शिकार हो चुके हैं, जबकि एक लाख 28 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं ब्राजील में भी कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। यहां हर दिन अमेरिका से ज्यादा केस और मौतें दर्ज की जा रही हैं। ब्राजील में पिछले 24 घंटों में कुल 259 हजार नए मामले आए और 727 लोगों की मौत हुई। ब्राजील के बाद रूस भी तीसरे स्थान पर है जहां कोरोना वायरस तेजी से लोगों को अपना शिकार बना रहा है। रूस में 641,156 केस सामने आ चुके हैं तो वहीं 9,166 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं भारत की बात करें तो भारत में संक्रमितों की संख्या दुनिया में सबसे ज्यादा तेजी से बढ़ रही है। यहां 5 लाख 50 हजार मामले सामने आ चुके हैं। साथ ही भारत कोरोना संक्रमित देशों की लिस्ट में चौथे स्थान पर है।

  • अमेरिका:   केस- 2,681,527, मौतें- 128,774
  • ब्राजील:      केस- 1,370,488, मौतें- 58,385
  • रूस:          केस- 641,156, मौतें- 9,166
  • भारत:        केस- 567,536, मौतें- 16,904
  • यूके:           केस- 311,965, मौतें- 43,575
  • स्पेन:          केस- 296,050, मौतें- 28,346
  • पेरू:           केस- 282,365, मौतें- 9,504
  • चिली:         केस- 275,999, मौतें- 5,575
  • इटली:        केस- 240,436, मौतें- 34,744
  • ईरान:         केस- 225,205, मौतें- 10,670

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1