अस्थाई है भारत में आर्थिक सुस्ती, सुधार की उम्मीद: आईएमएफ प्रमुख

अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) की प्रमुख क्रिस्टालिना जॉर्जीवा ने शुक्रवार को कहा कि भारत में आर्थिक सुस्ती अस्थाई है और आने वाले समय में उन्हें इसमें सुधार की काफी उम्मीद दिखाई दे रही है। जॉर्जीवा ने विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) 2020 में यहां कहा कि अक्टूबर 2019 में जब आईएमएफ ने वैश्विक आर्थिक परिदृश्य का ऐलान की थी, उसकी तुलना में जनवरी 2020 में दुनिया अच्छी स्थिति में दिख रही है।

क्रिस्टालिना जॉर्जीवा कहा कि माहौल सकारात्मक बनाने वाले कारकों में अमेरिका और चीन के बीच पहले दौर के व्यापार समझौते के बाद व्यापार तनाव में कमी आना तथा अन्य बातों के अलावा कर में कटौतियां शामिल हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए 3।3 प्रतिशत की आर्थिक वृद्धि दर को अच्छा नहीं कहा जा सकता है।

इसके साथ उन्होंने ये भी कहा कि ‘‘यह अभी भी सुस्त वृद्धि है। हम चाहते हैं कि राजकोषीय नीतियां और आक्रामक हों और हम संरचनात्मक सुधार तथा अधिक गतिशीलता चाहते हैं।’’ जार्जीवा ने उभरते बाजारों के बारे में कहा कि ये बाजार अब आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘हमने एक बड़े बाजार भारत में गिरावट देखी है लेकिन हमारा मानना है कि यह अस्थाई है। हमें आने वाले समय में गति बढ़ने का अनुमान है। इंडोनेशिया और वियतनाम जैसे कुछ अन्य बेहतर बाजार भी हैं।’’ उन्होंने कहा कि कई अफ्रीकी देश भी अच्छा कर रहे हैं, लेकिन मैक्सिको जैसे कुछ देश अच्छा नहीं कर रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1