पूर्वी तुर्की में तड़के आए भूकंप में अबतक 18 लोगों के मारे जाने की खबर है, और 200 से ज्यादा लोग घायल हुए, साथ ही कई इमारतें जमींदोज हो गईं। भूकंप के झटके सबसे ज्यादा पूर्वी एलाजिग प्रांत के सिवरिस कस्बे के आसपास महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.8 दर्ज की गई। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 40-40 सेकंड के 15 झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र तुर्की का सिवरिस शहर था जहां सबसे जानमाल के नुकसान की खबर है। जहां अभी भी कई इलाकों में लोगों के फंसे होने की उम्मीद है। बचाव और रातह कार्य जारी है और घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। भूकंप की तीव्रता इतनी अधिक थी कि इसके झटके तुर्की के पड़ोसी देश इराक, सीरिया और लेबनान में भी महसूस किए गए। हांलाकी इन देशों में नुकसान की कोई खबर नहीं है।
आपको बता दें इससे पहले भी तुर्की में बीते बुधवार को भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। उस वक्त भूकंप तुर्की के मणिसा प्रांत के कर्कगाक और अखीसर शहरों में आया था। तब भूकंप की तिव्रता 5.4 दर्ज की गई थी।