डॉ. साधना कपूर बनी आरकेडीएफ विश्वविद्यालय रांची की प्रथम कुलपति

झारखंड (Jharkhand) राज्यपाल ने मध्यप्रदेश भोपाल की डॉ साधना कपूर को आरकेडीएफ विश्वविद्यालय रांची (RKDF University, Ranchi) के प्रथम कुलाधिपति के रूप में नियुक्त किया है। महामहिम राज्यपाल द्वारा यह नियुक्ति आरकेडीएफ विश्वविद्यालय रांची अधिनियम, 2018 के द्वारा की गई है। इस संबंध में निदेशक, उच्च शिक्षा विभाग झारखंड सरकार द्वारा पत्र जारी किया गया है।

डॉ. साधना एक उच्च कोटि की अकादमिशियन व विद्वान हैं, साथ ही वो ऑक्सफोर्ड एकेडमिक संघ, यूनाइटेड किंगडम की मानद प्रोफेसर भी हैं। डॉ कपूर का काफी लंबे समय से पठन-पाठन से जुड़ाव रहा है, उनका मानना है कि विद्यालयों और विश्वविद्यालयों की कमी की कारण विघार्थियों को दूसरे प्रदेशों में पलायन करना पड़ता है, लेकिन अब आरकेडीएफ विश्वविद्यालय के रांची में स्थापित होने से विद्यार्थियों का पलायन रुकेगा। डॉ. कपूर मध्यप्रदेश की तर्ज पर झारखंड में भी शिक्षा का विकास करना चाहती हैं, उनका मानना है कि शिक्षा पर सभी का हक है तथा सभी को अनिवार्य रूप से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार है। डॉ कपूर के आरकेडीएफ विश्वविद्यालय रांची का कुलाधिपति बनाए जाने पर विश्वविद्यालय के मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी डॉ अमित कुमार पांडेय ने हर्ष व्यक्त किया है और बधाई दी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1