आज है दीपावली, 37 साल बाद बने महासंयोग से बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा,जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

दीपों का त्योहार दीपावली आज है। कार्तिक मास में अमावस्या की ऐसी रात जो आपको अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाती है । इस साल दीपावाली का दिन सूर्यदेव का दिन यानी रविवार है, और  चित्रा नक्षत्र के साथ अमावस्या का लगभग 37 साल बाद महासंयोग बना है। ये महासंयोग आप पर महालक्ष्मी की कृपा बरसाएगा। साथ ही मां काली की आराधना भी फलदायी होगी।  कार्तिक मास की चतुर्दशी यानी आज  दीपावली पूरे देश में बड़े ही धूमधाम से मनाई जाएगी।

लक्ष्मी पूजन की विधि और शुभ महूरत के लिए जरूर क्लिक करें और देखें हमारी यह खास पेशकश…... https://www.youtube.com/watch?v=JeXyQA9m7o0

ज्योतिषाचार्यों अनुसार आज के दिन घर की अच्छे से सफाई करें। विशेषकर मुख्य द्वार को साफ करें। इसके बाद मुख्य द्वार पर हल्दी का जल छिड़कें। भगवान श्री गणेश को दूब-घास और मां लक्ष्मी को कमल का पुष्प चढ़ाना चाहिए। ये वस्तुएं दोनों देवी-देवता को अत्याधिक प्रिय हैं। घर के बाहर रंगोली अवश्य बनाएं। रंगोली को शुभ माना जाता है। आज के दिन मुख्य द्वार पर जूते और चप्पल बिल्कुल न रखें रसोई में झूठे बर्तन बिल्कुल न छोड़ें। आज के दिन घर की रसोई में भी दीपक जलाया जाता है। इस दिन मां अन्नपूर्णा की पूजा का भी विधान है।‘ब्रह्मपुराण’ के अनुसार आधी रात तक रहने वाली अमावस्या तिथि ही महालक्ष्मी पूजन के लिए श्रेष्ठ होती है। आपको बता दें कि इस साल कार्तिक अमावस्या का संयोग दो दिन हो रहा है। आज दोपहर 12:13 बजे से अमावस्या का शुरू हो रहा है जो सोमवार की सुबह 9 बजे तक रहेगा। साथ ही लक्ष्मी पूजन का सही समय वृष लग्न शाम 6.21 से 8.18 बजे के बीच रहेगा वहीं स्थिर वृष लग्न: शाम 6:42 से रात्रि 8:37 बजे और निशिथ काल शाम 5:40 से रात 7:18 बजे कर्क और सिंह लग्न  रात 10:50 से 01:14 बजे के बीच है इस शुभ मुहुर्त में पूजा करना विशेष फल देने वाला होता

एक दिवाली दीपों वाली, जरूर देखें……..https://www.youtube.com/watch?v=Mrf9BRgkYz0

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1