पूरे उत्तर भारत में तेज हवा और बर्फबारी के साथ कल तक बारिश

दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी समेत उत्तर भारत के कुछ इलाकों में बारिश और तेज हवा का सिलसिला गुरुवार से ही जारी है। मौसम विभाग ने कहा है कि शनिवार तक लोगों को ऐसे ही हालात का सामना करना होगा। भारत के उत्तरी इलाकों में बारिश और बर्फबारी होने के चलते तापमान में गिरावट भी देखने को मिलेगा।

गर्मी की दस्तक के बीच Weather के बदलाव ने लोगों को फिर कंबल निकालने पर मजबूर कर दिया है। मौसम विभाग ने शनिवार तक के लिए Weather की भविष्यवाणी की है। इस दौरान गरज के साथ बारिश और तेज हवा के झोंके का सामना लोगों को करना होगा। वैज्ञानिकों के अनुसार, शुक्रवार दोपहर दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आंधी और बारिश में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। हवा की गति 50 किलोमीटर तक पहुंच सकती है। आंधी-तूफान के चलते बिजली के तार और पेड़ पौधे भी प्रभावित होंगे।

Weather में बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के कारण नजर आ रहा है। वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि इस साल का ये सबसे जबरदस्त पश्चिमी विक्षोभ है। जिसके कारण पहाड़ी और मैदानी इलाकों में बर्फबारी होने के आसार हैं। मौसम विभाग की भविष्यवाणी में दूसरा पश्चिमी विक्षोभ आने की बात कही गई है। ये पश्चिमी विक्षोभ इस महीने का तीसरा होगा। इससे 10 मार्च की रात तक भारत के उत्तरी इलाकों प्रभावित रहेंगे। पश्चिमी हिमालयी इलाके में 7 मार्च तक बारिश और बर्फबारी होगी। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में बारिश होने से तापमान में गिरावट आएगी। मौसम विभाग ने हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में 5-6 मार्च तक सामान्य बारिश होने का अनुमान लगाया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1