सात संमदर पार भी राम नाम की गूंज

विविधताओं से भरे इस मुल्क में विजयदशमी को लेकर बहुत से रोचक किस्से हैं। बंगाल में इस दिन को महिषासुर का वध करने के लिए देवी दुर्गा की अराधना के लिए जाना जाता है। तो भारत के उत्तरी हिस्से में श्रीराम की रावण पर जीत के रूप में दशहरा के रूप में जाना जाता है।
भारतवर्ष में ही नहीं दुनिया के कई मुल्कों में विजयदशमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। मतलब दुनिया की कई देशों में, राम नाम की गूंज देखने का मिलती है। इतना ही नहीं अमेरिका, नीदरलैंड में भगवान राम की करेंसी चलती है। NVR24 ने कुछ जानकारी अपने पाठकों की लिए एकत्रित की है की विदेशों में किस तरह से राम काे याद किया जाता है।
नीदरलैंड में राम मुद्रा को कानूनी मान्यता प्राप्त है। यहां राम की एक तस्वीर के बदले 10 यूरो मिलते हैं। डच सेंट्रल बैंक के अनुसार इस समय नीदरलैंड में लगभग एक लाख राम मुद्राएं चलन में हैं। लोग बैंक में जाकर इस मुद्रा के बदले 10 यूरो ले सकते हैं।
24 फरवरी 2002 को राम मुद्रा की शुरुआत हुई। वैदिक सिटी के आर्थिक और सांस्कृतिकि विकास के लिए अमेरिकी सिटी कांउंसिल ने इस मुद्रा को स्वीकार तो किया लेकिन कभी इसे लीगल टेंडर नहीं दिया। वहीं 35 अमेरिकी राज्यों में राम पर आधारित बॉन्ड चलते हैं। हालांकि, इस मुद्रा को वहां को आधिकारिक मुद्रा नहीं माना गया है। यह एक खास समुदाय के अंदर इसका इस्तेमाल होती है। लेकिन ये इन दोनों ही देशों में चलन में हैं। इन नोटों पर भगवान राम की तस्वीर भी होती है। एक राम मुद्रा का मूल्य 10 अमेरिकी डॉलर तय किया गया। इस तरह के तीनों नोटों का मुद्रण हुआ। जिस नोट पर एक राम उसका मूल्य 10 डॉलर जिस पर दो उसकी कीमत 20 डॉलर और जिस पर राम की तीन तस्वीरें छपी हुई हो उसकी कीमत 20 अमेरिकी डॉलर के बराबर आंकी गई।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1