क्रिकेट से दूर MSD ने संन्यास पर बोला- ‘जनवरी तक मत पूछो’

महेंद्र सिंह धोनी कब क्रिकेट से संन्यास लेंगे? इसको लेकर कयास का बाजार गर्म है। धोनी ने खुद इस पर पहली बार रिएक्शन दिया है। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान ने कहा कि फिलहाल उनसे जनवरी तक इस बारे में न पूछा जाए।

मुंबई में एक इवेंट के दौरान जब धोनी से उनके क्रिकेट भविष्य को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने स्पष्ट कहा,”जनवरी तक मत पूछो”। बीते दिनों ऐसी खबरें आई थी कि धोनी IPL 2020के बाद अपने भविष्य को लेकर फैसला करने वाले हैं। 38 साल के हो चुके धौनी IPL में चेन्नई सुपर किंग्स टीम की कप्तानी करते हैं। 6दिसंबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू हो रही सीरीज के लिए भी धोनी का चयन नहीं किया गया है।

महेद्र सिंह धोनी की विश्व कपर 2019 में स्लो बैंटिग की वजह से काफी आलोचना का शिकार हुए थे। इसके बाद से वह टीम से बाहर हैं। पहले वह वेस्टइंडीज, फिर साउथ अफ्रीका और अब बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं बनाये गए।

उनकी जगह टीम में रिषभ पंत को मौका मिला और भारतीय क्रिकेट के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने कहा कि वह अब धोनी से आगे का सोच रहे हैं। उन्होंने बताया कि आने वाले टी-20 विश्वकप के लिए अब रिषभ पंत को तैयार करने की जरूरत है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1