Lockdown के दौरान पुलिसकर्मियों को निशाना बना सकते हैं IS के आतंकी

ISIS के आतंकी कोरोना Lockdown के दौरान पुलिस को निशाना बना सकते हैं। दिल्ली के DCP ( स्पेशल सेल) संजीव कुमार यादव ने बुधवार को इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस बारे में जल्द ही शहर भर में तैनात पुलिसकर्मियों को जानकारी दे दी जाएगी। कोरोना की वजह से कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को विभिन्न स्थानों पर तैनात किया गया है।

21 दिनों के Lockdown की घोषणा के बाद दिल्ली में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कई जगहों पर पुलिस बैरिकेडिंग कर Lockdown का उल्लंघन करने वालों को रोक रही है। यह Lockdown के दौरान लोगों को हो रही दिक्कतों को दूर करने में भी जुटी है।

दिल्ली पुलिस ने 8 मार्च को इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रॉविंस (ISKP) मॉड्यूल से जुड़े कश्मीरी दंपती को गिरफ्तार किया था। जामिया नगर से जहांजेब सामी और हीना बशीर बेग को गिरफ्तार किया गया था। ये श्रीनगर के रहने वाले थे। दोनों CAA के खिलाफ प्रदर्शन का इस्तेमाल मुस्लिम युवाओं को भड़काकर आतंकी हमले के लिए करना चाहते थे। पुलिस को इनके पास से इलेक्ट्रॉनिक गैजेट और जिहादी दस्तावेज भी मिले थे। ये लोग अफगानिस्तान में ISKP के टॉप लीडर्स के संपर्क में थे।

दिल्ली में सरकार ने अब तक 1339 लोगों को क्वारैंटाइन कराया है। मंगलवार को 23 नए केस सामने आए। सोमवार को भी 25 मामले मिले थे। यहां निजामुद्दीन इलाके में तब्लीगी जमात के मरकज में 1 से 15 मार्च तक 5 हजार से ज्यादा लोग आए थे। इनमें इंडोनेशिया, मलेशिया और थाईलैंड और देश के 15 राज्यों के लोग शामिल हुए थे। 22 मार्च को Lockdown की घोषणा के बाद भी यहां 2 हजार लोग ठहरे हुए थे। यहां से लौटे सैकड़ों लोग संक्रमित मिले हैं। अब पुलिस जमात में शामिल सभी लोगों को ट्रैक करने में जुटी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1