पुलिस स्टेशन में कांस्टेबल ने सर्विस रिवाल्वर से खुद को मारी गोली

देश की राजधानी दिल्ली से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहां के धौला कुआं पुलिस स्टेशन में तैनात एक कांस्टेबल ने सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या करने वाले पुलिस कांस्टेबल का नाम पारुन त्यागी है।

यह घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि पारुन ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारी। पारुन ने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया, इस संबंध में अब तक कोई जानकारी इकट्ठा नहीं हो पाई है। विभागीय सूत्रों की मानें तो जांच के बाद इस घटना का खुलासा हो पाएगा।

साल 2006 में दिल्ली पुलिस में भर्ती हुए पारुन का पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। पारुन की पत्नी भी साल 2006 बैच की ही कांस्टेबल है और वह तीसरी बटालियन में तैनात हैं। बताया जाता है कि वह रात के 1।30 बजे स्मोक करने के लिए बाहर निकला और खुद को गोली मार ली।

हालांकि इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इसी तरह पिछले जून माह में भी दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल कुलबीर सिंह ने भी आत्महत्या कर ली थी। कुलबीर ने कंझावला इलाके में अपने घर पर फांसी के फंदे से लटकर आत्महत्या कर ली थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1