CM अरविंद केजरीवाल ने किया दिल्ली पुलिस का बचाव

CM अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली की खराब कानून व्यवस्था के लिए दिल्ली पुलिस को जिम्मेदार ठहराना ठीक नहीं है। पुलिस वही करती है, उन्हें जो ऊपर से आदेश मिलता है। एक माह के लिए दिल्ली की पुलिस अगर उन्हें दे दी जाए तो परिणाम लाकर दिखा देंगे। जिस तरह 49 दिन में भ्रष्टाचार को खत्म किया था, उसी तरह दिल्ली की कानून व्यवस्था को सुधार देंगे। इसमें भ्रष्टाचार निरोधक शाखा उनके पास थी तो 49 दिन में ही भ्रष्टाचार खत्म हो गया था। AAP दिल्ली पुलिस को देकर देख लो, महीने भर के अंदर नतीजे आ जाएंगे। मैं दिल्ली पुलिस को दोष नहीं देता है। दिल्ली पुलिस सक्षम हैं। उनके पास आधुनिक तकनीक है। उन्हें खुली छूट देकर देखो, वो अच्छे से अच्छा काम करके दिखाएंगे। आज स्कूलों में वही शिक्षक और प्रधानाचार्य हैं। हमने किसी को नहीं बदला। इस मौके पर उन्होंने पांच साल के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड लोगों के सामने रखा। मुख्यमंत्री अर¨वद केजरीवाल ने कहा कि इस बार दिल्ली की जनता काम के नाम पर वोट देगी। धर्म और राजनीति करने वालों को वोट नहीं देगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1