यूपी सरकार डिफेंस कॉरिडोर में देगी ढाई लाख लोगों को रोजगार

यूपी में डिफेंस कॉरिडोर पर कार्य शुरू हो गया है। सरकार ने नौ सौ एकड़ जमीन भी अधिग्रहीत कर ली है। लखनऊ में होने वाले ‘डिफेंस एक्सपो से प्रोजेक्ट को पंख लगेंगे। यहां देश-विदेश के दिग्गज उद्योगपति जुटेंगे। सैकड़ों छोटी-बड़ी इकाइयां राज्य में स्थापित होंगी। इनमें लगभग ढाई लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को लखनऊ पूर्वी विधानसभा के ‘जनसमागम कार्यक्रम में मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने लखनऊ के लिए विकास योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि डिफेंस कॉरीडोर में कानपुर, झांसी, चित्रकूट, अलीगढ़, आगरा के साथ लखनऊ भी शामिल है। फरवरी में लखनऊ में होने वाले पांच दिवसीय डिफेंस एक्सपो में उद्योगपतियों का जमावड़ा होगा। वहीं पूर्व वित मंत्री अरुण जेटली के निधन की सूचना के बाद रक्षामंत्री लखनऊ का तीन दिवसीय दौरा निरस्‍त करके दिल्‍ली के लिए रवाना हो गए। 

अमेरिकन कंपनी निवेश को तैयार
रक्षामंत्री ने कहा कि डिफेंस कॉरिडोर में कई बड़ी विदेशी कंपनियां निवेश की इच्छुक हैं। इसमें डिफेंस क्षेत्र की अमेरिकन कंपनी लॉकहीड मार्टिन भी शामिल है। यह एयरो स्पेस डिफेंस एंड सिक्योरिटी कंपनी है। आधुनिक लड़ाकू विमान बनाती है। आउटर रिंग रोड के आस-पास भी उद्योग लगेंगे।

 2024 तक हर घर में जलापूर्ति
रक्षामंत्री ने कहा कि लखनऊ के विकास के लिए 1100 करोड़ रुपये की मंजूरी हुई है। इसमें 298 करोड़ रुपये से एसटीपी बनेंगे। यह गोमती में गंदा पानी जाने से रोकेंगे। वहीं 2024 तक राजधानी के हर घर में स्वच्छ जलापूर्ति होगी। 104 किमी की आउटर रिंग  रोड और पांच फ्लाईओवर शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाएंगे।

 जनता ने सत्ता बदली, हम व्यवस्था बदलेंगे
रक्षामंत्री ने कहा कि जनता ने कांग्रेस की सत्ता बदलकर जिम्मेदार सरकार बनाई है। अब हम व्यवस्था बदलेंगे। नई सरकार बनते ही दूसरे दिन से बड़े फैसले लेना शुरू किए गए। कश्मीर में धारा 370, 35ए हटाई गई। तीन तलाक पर कानून बनाकर मुस्लिम बहनों को अधिकार दिलाया गया। उन्होंने तीन तलाक के मसले पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की सरकार में शाहबानो केस का हवाला दिया। साथ ही कश्मीर मसले पर 1964 में संसद से 370 व 35 ए पर पास किए गए प्रस्ताव की जानकारी दी। कार्यक्रम में शहरी विकास मंत्री आशुतोष टंडन, महापौर संयुक्ता भाटिया समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1