सोशल मीडिया पर नोरा फतेही के डांस ने खूब मचाया धूम

बॉलीवुड में अपने जबरदस्त डांस और सेक्सी लुक की वजह नोरा फतेही हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। नोरा फतेही अपने डांस वीडियो की वजह से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। ऐसे में इन दिनों उनका एक डांस इन्स्टाग्राम पर वीडियो बड़ी तेजी के साथ वायरल हो रहा है। इस बार नोरा फतेही ने ‘साकी-साकी’ गाने पर बेहतरीन डांस किया है।

डांस विद टैलेंट नामक इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर नोरा फतेही का डांस वीडियो अपलोड किया गया है। इसमें वह अपने दिलकश अंदाज और धमाकेदार डांस से फैंस का दिल जीत रही हैं। नोरा के इस वीडियो को इतना पसंद किया जा रहा है कि इसे अब तक 3.27 लाख बार देखा जा चुका है। इतना ही नहीं इसके साथ ही लोग नोरा के इस डांस को लेकर कमेंट भी कर रहे हैं।

नोरा ने बॉलीवुड में अपने शानदार बेली डांस के दम पर सभी के दिलों में जगह बना ली है। वह कई आइटम नंबर्स भी कर रही हैं। जिसमें उन्हें लोग काफी पसंद करते हैं। नोरा ने जॉन अब्राहम की फिल्‍म ‘सत्यमेव जयते’ के ‘दिलबर’ सॉन्ग से स्रुखियों में आयीं थीं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1