लॉकडाउन के दौरान सिलेंडर की कीमतों में हुई कटौती

पूरे भारत में फैल रहे Coronavirus के प्रकोप के बीच नए वित्त वर्ष की शुरुआत थोड़ी राहत के साथ हुई है। Corona के कारण देश में 21 दिन का लॉकडाउन घोषित किया गया है। ऐसे में LPG सिलेंडरों की मांग काफी बढ़ गई थी। LPG के दामों में कटौती करने के बाद दिल्ली में मिलने वाला 14.2 किलो नॉन सब्सिडी सिलेंडर के लिए अब 744 रुपए ही देने होंगे। वहीं पहले इस नॉन सब्सिडी सिलेंडर के लिए 805.50 रुपए चुकाने पड़ते थे। इस लिहाज से दिल्ली में नॉन सब्सिडी वाला सिलेंडर 61.50 रुपए सस्ता हुआ है।

देश की राजधानी दिल्ली के साथ ही कोलकाता में नॉन सब्सिडी सिलेंडर की कीमत 774.50 रुपए हो गई है। वहीं नए वित्त वर्ष की शुरुआत में LPG के दामों में राहत मिलने से नॉन सब्सिडी सिलेंडर मुंबई में 714.50 रुपए और चेन्‍नई में 761.50 रुपए का हो गया है।

इसके साथ ही नॉन सब्सिडी के अलावा 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर के दाम में भी कटौती की गई है। कमर्शियल सिलेंडर के दामों में 96 रुपए कम हो गए हैं। दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर के लिए अब 1285 रुपए देने होंगे। वहीं चेन्नई में इस सिलेंडर का दाम 1402 रुपए किया गया है। इसके साथ ही पांच किलो वाले सिलेंडर के दाम में भी 21.50 रुपए की कटौती की गई है। अब यह 5 किलो का सिलेंडर 286.50 रुपए का हो गया ।

इससे पहले फरवरी में LPG के दाम बढ़ाए गए थे। उस वक्त दिल्‍ली में 14 किलोग्राम के गैस सिलेंडर के दाम 144.50 रुपए बढ़ाए गए थे। वहीं, कोलकाता में LPG के दामों में 149 रुपए, मुंबई में 145 रुपए और चेन्नई में 146 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1