देशभर में आगामी 2020 और 2021 में दो चरणों में जनगणना कराई जाएगी। बीते दिनों सांसद डा. भोला सिंह ने लोकसभा में शून्य काल में वर्ष 2011 में हुई जनगणना पर सवाल उठाए। उन्होंने सरकार से पुन: जनगणना कराने की मांग की।
साथ ही कहा कि जनगणना सही तरीके से न हो पाने के कारण लोग सरकार की योजनाओं से वंचित हैं। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने सांसद को पत्र भेजकर उनके सवालों का जवाब दिया है। सांसद डॉ. भोला सिंह ने बताया कि उनके द्वारा सदन में उठाये गए प्रश्न पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने जवाबी पत्र भेजा है। जिसमें उन्होंने बताया है कि नियमानुसार दस वर्ष बाद जनगणना होगी। उन्होंने कहा कि इस बार जनगणना दो चरणों में होगी।
पहला चरण 2020 के अप्रैल से सितंबर तक होगा। जिसमें मकान सूचीकरण और मकानों की गणना की जाएगी। जबकि, दूसरे चरण में नौ फरवरी से 28 फरवरी 2021 तक जनसंख्या की गणना की जाएगी।