coronavirus: विश्व में तीसरे स्थान पर पहुंचा भारत, 6.73 लाख से ज्यादा पॉजिटिव केस

भारत में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा रहा है। रूस को पिछे छोड़ विश्व में कोरोना संक्रमित देशों की लिस्ट में भारत अब तीसरे नंबर पर पहुंच गया है। हालांकि अभी भी अमेरिका और ब्राजील क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर हैं। देश में बीते रविवार रात तक आंकड़ा 6 लाख 73 हजार 165 हो गया है। इनमें से कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 2 लाख 44 हजार 814 है। तो मरने वालों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। 19 हजार 268 तक जा पहुंची है। वहीं भारत में रिकवरी रेट काफी अच्छी है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक देश में 60 प्रतिशत तक रिकवरी रेट है जो काफी अच्छा संकेत है। बता दें देश में अबतक 4 लाख 9 हजार 82 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं।

देश में सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में है जहां आकड़ा 2 लाख के पार पहुंच गया है। रविवार को पिछले 24 घंटे में राज्य में 6,555 नए मामले सामने आए, जोकि किसी एक दिन में सामने आए संक्रमितों की सबसे ज्यादा संख्या है। इसके साथ ही महाराष्ट्र में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 2,06,619 तक पहुंच गए हैं। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्यभर में पिछले 24 घंटे के दौरान 151 मरीज़ों की जान गई है। इसके साथ ही राज्य में कोरोना वायरस से मरने वालों का आंकड़ा 8,822 तक पहुंच गया। अच्छी खबर ये है कि पिछले एक दिन में राज्यभर में 3,658 मरीज़ कोरोना को मात देकर घर भी लौटे हैं। राज्य अब तक 1,11,740 मरीज ठीक हुए हैं।

वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई का हार सबसे ज्यादा खराब है। मुंबई में पिछले 24 घंटे के दौरान 1,311 नए कोरोना के मामलों की पुष्टि हुई और 69 मरीज़ों ने अपनी जान गंवाई है। मुंबई में अब कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 84,125 तक जा पहुंची है, जिनमें से 55,883 लोग कोरोना से रिकवर हो गए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1