Coronavirus का सितम, भारत में 60 नए कन्फर्म केस मिले, संयुक्त राष्ट्र ने जताया दुख…

चीन के वुहान शहर से पैर पसारने वाले जानलेवा Coronavirus की चपेट में अब तक विश्व के 104 से अधिक देश आ गये हैं। और इससे मरने वालों की संख्या 4270 हो चुकी है। जबकि 118,129 लोग इस Virus से जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहे हैं। पूरे देश पर मौत का तांडव करता Coronavirus ने भारत को भी निगलने के लिए धीरे धीरे आपना मुंह फैलाता जा रहा है। भारत में सबसे पहले कर्नाटका में इस Virus से संक्रमित व्यक्ति मिला था। अभी तक इंडिया में 50 लोगों में इसकी पुष्टि हो चुकी है। इन लोगों में केरल के वे तीन लोग भी शामिल हैं,जिन्हें उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। इसके अलावा केरल में इस Virus के संपर्क में आने की वजह से एक लोग की मौत हो गई।

Coronavirus का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस Virus सबसे अधिक प्रभावित होने वाला देश चीन के बाद थाईलैंड, ईरान, इटली, जापान और सिंगापुर, सहित दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया, मलेशिया, अमेरिका, फ्रांस, शामिल हैं। भारत में भी पिछले कुछ दिनों के भीतर Coronavirus के कुल 60 मामले सामने आए हैं। इसके अलावा कुछ लोगों को शंका के आधार पर उन्हें अस्पतालों में निगरानी में रखा गया है। यूपी से Corona के 3 और संदिग्ध मामले सामने आए। UP के लखनऊ, वाराणसी और हाथरस में एक-एक मरीज सामने आए हैं। इसके अलावा Coronavirus के लक्षण के 12 मरीज राजस्थान के अस्पतालों में भर्ती किए गए हैं।

UP की राजधानी लखनऊ में दो युवक में Coronavirus की आशंका जताई जा रही है। इसके अलावा भारत में इस Virus को लेकर तैयार की गयी एक रिपोर्ट के मुताबिक चीन में हुई मौत के 80 प्रतिशत मामले 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों से जुड़े हैं। वर्तमान में संक्रमित लोगों की कुल संख्या आधिकारिक रिपोर्टों से काफी अधिक होने की संभावना है और इस Virus से संक्रमित होने के कारण चीन में Corona से अब तक 3,136 लोगों की मौत हो गयी। जबकि 80,778 लोग संक्रमित हुए है। चीन के बाद इटली में यह जानलेवा Virus पूरी तरह से अपने पैर पसार चुका हैं। इटली में Corona के कारण अब तक 631 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 10149 लोग इससे संक्रमित हुए हैं। ईरान में भी Coronavirus का कहर जारी है। ईरान में इस Virus की चपेट में आकर 291 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 8042 लोग इस Virus से संक्रमित हैं।

अमेरिका में Corona से अब तक 28 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 959 लोग इससे संक्रमित हुए हैं। इस वायरस से पूरे देश में हुई मौत के आंकड़ें- जर्मनी में दो, फ्रांस में 33, स्पेन में 35, जापान में छह, इराक में सात, ब्रिटेन में छह, नीदरलैंड में 4, ऑस्ट्रेलिया एवं हांगकांग में तीन-तीन, स्विट्जरलैंड में दो तथा मिस्त्र, सैन मैरीनो, अर्जेंटीना, फिलीपींस, थाइलैंड और ताइवान में एक-एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। फ्रांस में अब तक 1784 लोग Corona से संक्रमित पाये गये हैं जबकि जर्मनी में 1296, जापान में 488, स्पेन में 1639। स्विट्जरलैंड में 476, ब्रिटेन में 373, नीदरलैंड में 382, बेल्जियम में 267 , स्वीडन में 248, सिंगापुर में 150, नॉर्वे में 147, हांगकांग में 120, ऑस्ट्रिया में 157, चेक गणराज्य में 40, मलेशिया में 129, ऑस्ट्रेलिया में 100, यूनान में 84, कुवैत में 69, कनाडा में 60, इराक में 71, थाईलैंड में 53, बहरीन में 79, मिस्र में 59, आइसलैंड में 53, ताइवान में 45, संयुक्त अरब अमीरात में 59, डेनमार्क में 113, वियतनाम में 34, सैन मैरीनो में 27, क्रूज जहाज (ग्रैंड प्रिंसेस) में 21, इजरायल में 50, ब्राज़ील में 25, आयरलैंड में 34 , फिनलैंड में 30, पेरू में छह, अल्जीरिया में 17,

इस घातक Corona के प्रंचड रूप को रोकने के लिए संयुक्त राष्ट्र ने इस संक्रमण की रोकथाम के लिए एक करोड़ 50 लाख अमेरिकी डॉलर की सहायता की पेशकश की है। इस निधि का इस्तेमाल विशेष रूप से कमजोर स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली वाले देशों में किया जाएगा। WHO ने Coronavirus के खिलाफ लड़ाई के लिए 67 करोड़ 50 लाख डॉलर जुटाने का आह्वान किया है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने Coronavirus को लेकर उच्चतम श्रेणी का आपातकाल घोषित किया हुआ है। पूरे विश्व में Corona के संक्रमण से प्रभावित लोगों में से अब तक 50 हजार लोगों को इससे मुक्ति दिलायी गयी है। वर्तमान में संक्रमित लोगों की कुल संख्या आधिकारिक रिपोर्टों से काफी अधिक होने की संभावना है। एक महामारी विज्ञानी ने भविष्यवाणी की है, दुनिया की 60 प्रतिशत आबादी अंततः प्रभावित हो सकती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1