UP: बीती रात 10 बजे से 13 जुलाई सुबह 5 बजे तक लगा लॉकडाउन, कुल 32,362 कोरोना के केस

देश में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए 25 मार्च से लॉकडाउन लागू किया गया था। करीब 3 महीने के लॉकडाउन के बाद अब जब धीरे धीरे अनकलॉक के तहत कई तरह की गतिविधियों में छूट दी जा रही है तो ऐसे में देश में कोरोना का संक्रमण भी तेजी से फैल रहा है। महाराष्ट्र दिल्ली और तमिलनाडु में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले देखे गए हैं। दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश में भी कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ा है। ऐसे में उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से कुछ समय के लिए लॉकडाउन लगाया गया है। ये लॉकडाउन बीती रात 10 बजे से 13 जुलाई की सुबह 5 बजे तक रहेगा। ये फैसला कोरोना के बढ़ते रफ्तार को कम करने के लिए लिया गया है।

बीती रात से लागू लॉकडाउन के बाद उत्तर प्रदेश की गाजियाबाद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को काफी पुख्ता कर लिया है। बीती रात दस बजे के बाद से ही गाजियाबाद की सीमा को सील कर दिया गया है। इसके साथ ही आने-जाने वालों की कड़ी जांच हो रही है। वहीं दिल्ली पुलिस भी गाजियाबाद बॉर्डर पर निगरानी रख रही है।

आपको बता दें देश में कोरोना से प्रभावित राज्यों की लिस्ट में उत्तर प्रदेश पांचवें स्थान पर है। यूपी में अब तक 32,362 संक्रमण के मामले सामने आए हैं। वहीं 862 कोरोना से संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही इस वक्त पूरे उत्तर प्रदेश में 10,373 कोरोना के एक्टिव मरीज हैं। तो वहीं अब तक 21,127 संक्रमित मरीज ठीक हो चुकें हैं। वहीं देश में अबतक कोरोना मरीजों कुल संख्या 7,93,802 है। जिसमे 2,76685 एक्टिव केस है जिनका इलाज जारी है। वहीं इस संक्रमण से 4,95,512 ठीक हुए है। भारत में कोरोना संक्रमण से मृत्यु दर 2.75% है। अब तक कोरोना संक्रमण से देश में 21,604 मौतें हो गई हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1