महाराष्ट्र में लगातार बढ़ रहे कोरोना के केस, मरीजों का आंकड़ा 700 के पार

लाख प्रयासों के बाद भी देश में कोरोना वायरस का संकट बढ़ता ही जा रहा है। देश में कोरोना संक्रमित मामलों में सबसे ज्यादा मरीज महाराष्ट्र में हैं। महाराष्ट्र में ही कोरोना वायरस सबसे ज्यादा लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। आंकड़ों पर नजर डालें तो अकेले महाराष्ट्र में ही कोरोना के मरीजों की संख्या 700 से ज्यादा पहुंच गई है और ये आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। बता दें महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 113 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं। जिसके कारण महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमित मरीजों का संख्या अब 748 तक पहुंत गई है। इसके साथ ही महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के कारण मौत के आंकड़े भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बात करें पिछले 24 घंटों की तो महज 24 घंटे में ही महाराष्ट्र में 13 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। जिसके बाद केवल महाराष्ट्र में कोरोना वायरस की वजह से 45 लोगों की जान जा चुकी है।

बता दें पूरें महाराष्ट्र में मुंबई कोरोना वायरस का केंद्र बन गया है। यहां लोग सबसे ज्याद प्रभावित है। मुंबई में कोरोना वायरस के 458 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। वहीं अकेले मुंबई में ही 30 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। वहीं मुंबई में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के कारण 8 नए मामलों की पुष्टी हुई है।  

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1