बिहार में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 38

दो दिनों तक बिहार राज्य में कोरोना पॉजिटिव का एक भी केस नया नहीं मिला था। लेकिन मंगलवार को 6 लोग पॉजिटिव पाये गये। इनमें सीवान के एक संक्रमित व्यक्ति की मां, पत्नी, चचेरे भाई और बहन के अलावा बेगूसराय के 2 किशोर भी शामिल है। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव ने इसकी जानकारी दी। वही मंगलवार की शाम को जांच रिपोर्ट में 6 पॉजिटिव मरीजों में से 2 सीवान जिले के ही निकले। ये दोनों मरीज उसी परिवार के है जिनमें 2 महिलाएं सुबह की जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव पाई गईं थी। इनमे एक पुरुष व दूसरी महिला मरीज है। दो और केस पॉजिटिव बेगूसराय के तेघड़ा जिले से मिले हैं, जिसमें एक मरीज की उम्र 15 साल तो दूसरे की उम्र16 साल बताई जा रही है। अब बिहार में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 38 पहुंच गयी है।

सभी के सैंपलों की जांच RMRI में हुई। इसके साथ ही सीवान में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है, और बेगूसराय में तीन हो गई है। प्रधान सचिव ने बताया कि राज्य में चार संस्थानों में 24 घंटे में 517 सैंपलों की जांच की गई। जबकि अब तक 4062 सैंपल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि RMRI में अभी तक कुल 3257 सैंपल की जांच की गयी है। इसमें 20 COVID-19 पॉजिटिव पाये गये है। संस्थान के पास 271 सैंपल की जांच लंबित है। इधर IGIMS में कुल 658 सैंपलों की जांच की गयी।

संस्थान में 250 सैंपल की जांच की जानी है। DMCH,दरभंगा में अभी तक 136 सैंपल की जांच की गयी जिसमें कोई भी सैंपल पॉजिटिव नहीं पाया गया है। DMCH में 30 सैंपल की जांच अभी की जानी है। इधर सबसे अंत में सैंपलों की जांच PMCH में की गयी। अभी तक पीएमसीएच में कुल 11 सैंपलों की जांच की गयी है। यहां पर किसी भी सैंपल में पॉजिटिव नहीं पाया गया है। बिहार में अब तक एक कोरोना मरीज की मौत हो चुकी है, वहीं इलाज कराने के बाद 15 कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होकर घर भी लौट गये है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1