जमातियों ने बढ़ाई चिंता, आगरा में 25 मरीज मिलने से हड़कंप

उत्तर प्रदेश में Corona का कहर लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। एक तरफ प्रशासन लगातार संक्रमण की चेन को तोड़ने की कोशिश में लगा हुआ है। वहीं शनिवार सुबह हाथरस और आगरा में नए मामलों की पुष्टि ने चिंता बढ़ा दी है।

आगरा जिलाधिकारी PN सिंह ने बताया कि आगरा में 25 नए मामलों की पुष्टि हुई है। इसी के साथ आगरा में Corona के मरीजों की संख्या 45 पहुंच चुकी है। एक साथ 25 मरीजों की खबर ने हड़कंप मचा दिया है।

तब्लीगी जमात से लौटे लोगों ने ताजनगरी की चिंता बढ़ा दी है। आगरा में शनिवार सुबह 25 मरीज और सामने आए हैं। इसकी पुष्टि जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने की है। जो नए 25 मामले सामने आए हैं, वे तब्लीगी जमात लौटे या उनके संपर्क में आए लोग हैं। इन सभी को क्वारंटीन किया गया है।

जिले से संबंधित अब तक Corona के 47 मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि प्रशासनिक स्तर पर यह आंकड़ा 45 है, क्योंकि शहर के चिकित्सक पिता-पुत्र का इलाज गुरुग्राम में चल रहा है। बात करें अप्रैल महीने की तो शुरुआती 3 दिनों में Corona संक्रमण के 33 मामले सामने आए हैं।

दिल्ली के निजामुद्दीन में आयोजित तब्लीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल हुए लोग जहां-जहां गए, वहां तेजी से Corona के मामले बढ़ रहे हैं। आगरा में मंगलवार से बृहस्पतिवार तक 113 जमाती मिले थे। इनमें से 28 दिल्ली से लौटे थे। ये शामली, गाजीपुर और आंध्र प्रदेश के हैं।

शनिवार सुबह 25 मरीज मिलने से प्रशासन में हड़कंप मच गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि आज से सैंपलिंग और बढ़ाई जाएगी। पुलिस की मदद से उन सभी लोगों की तलाश की जाएगी जो संभावित कैरियर हो सकते हैं। जिन क्षेत्रों के मरीज मिले हैं, वहां मोपिंग होगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1