चीन में फिर तेजी पकड़ा कोरोना का कहर,63 नए मामले

चीन के वुहान से चले Coronavirus ने वहां जमकर तबाही मचाई और अब दुनिया के लिए मुसीबत बना हुआ है। इसके बाद चीन में Corona के खत्म होने की खबरें आई थीं लेकिन ताजा हाल जाने तो मालूम पड़ता है कि चीन एक बार फिर Corona की मार का सामना कर सकता है।

चीन में Coronavirus के 63 नए मामलों की पुष्टि हुई जिनमें से 61 मामलों दूसरे देशों से चीन में आए लोगों के हैं। इसके साथ ही देश में संक्रमण के फिर से फैलने की आशंका बढ़ गई है जबकि इस वैश्विक महामारी के केंद्र रहे वुहान में 76 दिन बाद बुधवार को Lockdown हटा दिया गया। चीन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि दो और लोगों की मौत होने से देश में मृतकों की कुल संख्या 3,335 पर पहुंच गई है। देश में संक्रमित लोगों की संख्या 81,865 पर पहुंच गई है। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार को चीनी भूभाग पर Coronavirus के 63 नए मामले सामने आए जिनमें से 61 मामले विदेशों से आए लोगों के हैं।

जनवरी से लेकर Coronavirus के खिलाफ अब तक करीब तीन महीने के संघर्ष के बाद चीन तेजी से पटरी पर लौट रहा है। फैक्ट्रियां और उद्योग खुल रहे हैं लेकिन खासतौर से विदेश से लौट रहे हजारों चीनी नागरिकों में संक्रमण की आशंका के साथ संक्रमण के नए मामलों ने एक डर पैदा कर दिया है।

अधिकारियों ने बुधवार को 76 दिन बाद वुहान से Lockdown हटा दिया। Coronavirus महामारी का केंद्र रहे वुहान में हजारों लोगों ने बाहर निकलना शुरू कर दिया है। हालांकि, ग्वांगडोंग प्रांत में दो नए घरेलू मामले दर्ज किए गए। साथ ही बुधवार को COVID-19 के 56 ऐसे नए मामले दर्ज किए गए जिनमें बीमारी के कोई लक्षण दिखाई नहीं दिए। इनमें से 28 लोग विदेशी हैं। इनमें से ज्यादातर को पृथक रखा गया है।

एनएचसी ने बताया कि बुधवार तक चीनी भूभाग पर कुल 1,103 आयातित मामले दर्ज किए गए। गत वर्ष दिसंबर में वुहान की राजधानी हुबेई में सबसे पहले संक्रमण का मामला आया था वहां बुधवार को दो और मौतें हुई। हालांकि गनीमत रही कि कोई नया मामला सामने नहीं आया। इस बीच, वैज्ञानिकों ने बृहस्पतिवार को आगाह किया कि COVID-19 संक्रमण को फिर से फैलने से रोकने के लिए चीन में Lockdown धीरे-धीरे हटाया जाए। हांगकांग में वैज्ञानिकों ने कहा कि हुबेई के बाहर क्षेत्रों में सामाजिक दूरी बनाने संबंधी कदम धीरे-धीरे हटाने की जरूरत है वरना महामारी का खतरा फिर से लौट सकता है।

भारत की बात करें तो देशभर में Coronavirus का कहर बढ़ता ही जा रहा है और गुरुवार सुबह तक 540 नए मामले सामने आने के बाद Corona से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 5734 हो गई है। COVID-19 महामारी से बीते 24 घंटे में 17 लोगों की मौत हुई है, जिससे मरने वालों का आंकड़ा 166 पहुंच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, Coronavirus के कुल 5734 मामलों में से 5095 एक्टिव केस हैं। इसके अलावा, 473 लोग पूरी तरह से ठीक हो गए हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह 8 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, Coronavirus से सर्वाधिक 72 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई। यहां अब इस महामारी से पीड़ितों की संख्या 1324 हो गई है। Corona के इन कुल केसों में से 1135 केस एक्टिव हैं और 117 लोग पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें छुट्टी दे दी गई है। हालांकि, इस राज्य में अब तक सबसे अधिक 72 लोगों की जान जा चुकी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1