प्रदेश कांग्रेस धूमधाम से मनाएगी महात्मा गांधी की जयंती, निकाली जाएगी पदयात्रा

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव ने मंगलवार के मीडिया से बातचीत में कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का 150 जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। 2 अक्टूबर 2019 को लेकर स्थित भगवान बिरसा मुंडा समाधि स्थल पदयात्रा निकाली जाएगी, जो लालपुर चौक अल्बर्ट एक्का चौक सहित कचहरी चौक होते हुए मोराबादी मैदान स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष श्रद्धांजलि सभा में तब्दील हो जाएगा। राजधानी रांची में आयोजित कार्यक्रम के लिए सांसद, विधायक, पूर्व सांसद विधायक एवं मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे। 3 अक्तूबर से 9 अक्तूबर 2019 तक सभी जिला एवं प्रखंड मुख्यालय पर पदयात्रा कार्यक्रम किया जाएगा, जिसकी सफलता के लिए जोनल कोऑर्डिनेटर विधानसभा प्रभारी एवं पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है।

कांग्रेस आलाकमान से फरमान जारी हुआ था कि झारखंड में परिवारवाद नहीं चलेगा। एक ही परिवार के 2 सदस्य चुनाव नहीं लड़ सकते, दूसरी बात कि अगर कांग्रेस में किसी पद में हैं तो भी चुनाव नहीं लड़ सकते। इस सावल पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव ने सिरे से खारिज कर दिया की ऐसी कोई बात नहीं है। अस्सुदिन ओवैसी के झारखंड दौरे पर उन्होंने कहा कि कोई आए कोई जाए संविधान कहता है कि कोई कहीं भी आ जा सकता है। मतदाता आज के समय में जागरूक हो गए वह जानते हैं कि उन्हें बीजेपी को हराना है, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो, कमलेश प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, शमशेर आलम, लाल किशोर नाथ, शाहदेव आवासीय संगठन प्रभारी रविंद्र सिंह मौके पर मौजूद थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1