अलीगढ़ में महिलाओं पर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस ने विधानसभा में किया हंगामा

अलीगढ़ में नागरिकता संसोधन कानून (CAA) व NRC के खिलाफ प्रदर्शन कर रही महिलाओं पर लाठीचार्ज के खिलाफ कांग्रेस विधायक ने विधानसभा में आज धरना दिया है। कांग्रेस विधायक ने चौधरी चरण सिंह की मूर्ति के पास बैठकर धरना दिया है। वहीं इस दौरान मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस दल की नेता आराधना मिश्रा ने कहा कि ये अलीगढ़ में CAA व NRC को लेकर प्रदर्शन कर रही महिलाओं पर लाठीचार्ज किए जा रहे हैं यह पूरी तरह से गलत हैं। इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा जहां-जहां भारतीय जनता पार्टी( BJP) की सरकार है वहीं पर ही ये प्रदर्शन हो रहे हैं।

यूपी ने शांति पूर्ण ढंग से चल रहे प्रदर्शन नेहिंसक रूप ले लिया। उन्होंने कहा की CAA व NRC में बड़े पैमाने पर लोग आये हुए थे, लेकिन वहां पर इतनी बड़ी हिंसा हुई। इसके बाद हम चाहते हैं कि इसकी न्यायिक जांच कराई जाए। आराधना मिश्रा ने कहा कि सारी चीजें स्पष्ट हों क्योंकि उत्तर प्रदेश की जनता जानना चाहती है कि केवल यूपी में ही क्यों CAA व NRC के विरोध पर हिंसा हो रही हैं। वहां क्यों नहीं हो रहा है जहां पर BJP की सरकार नहीं है।

आगजनी और पथराव की घटनाओं के बाद रविवार को अलीगढ़ शहर इलाके में CAA के प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प भी हो गई थी। अलीगढ़ में नागरिकता कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (NRC) के विरोध में जारी धरना-प्रदर्शन देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया।

वहीं धरने पर बैठी महिलाओं को हटाने को लेकर बबाल हो गया। इसके बाद कई खोखों में आग लगा दी गई। ऊपरकोट के बाद बाबरी मंडी और घास की मंडी में पथराव किया गया और कई बाइकों को आग के हवाले कर दिया गया। पुलिस की बैरिकेडिंग को भी जला दिया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1