पी चिदंबरम ने कहा-BJP के नेता मेरी जमानत का आदेश ठीक से पढ़ लें

रांची पहुंचे चिदंबरम ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कांग्रेस झारखंड में सरकार बनाने में कामयाब होगी। झारखंड विधानसभा चुनाव में प्रचार तंत्र को पूरी तरह सक्रिय करने की कड़ी में कांग्रेस के सीनियर नेता पी. चिदंबरम शुक्रवार को रांची पहुंचे हैं।

मनी लौंड्रिंग के मामले में जमानत पर छूटे पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने कहा है कि BJP के जो नेता मेरी जमानत की शर्तों के उल्‍लंघन का सवाल उठा रहे हैं, वे मेरे जमानत के आदेश को ठीक से पढ़ें। रांची पहुंचे पी चिदंबरम ने कहा कि BJP के नेता बेवजह इस मामले को तूल दे रहे हैं।

INX MEDIA मामले में कुछ दिन पहले ही तिहाड़ जेल से निकले चिदंबरम ने कहा कि दिल्ली और झारखंड में नाकाबिल सरकार सत्‍ता पर काबिज है। इस चुनाव में झारखंड में BJP की सरकार को हटाना है। हैदराबाद में दुष्कर्मियों के ENCOUNTER पर चिदंबरम ने कहा कि यह मुठभेड़ सही है या फर्जी, यह जांच का विषय है। उन्‍होंने देश की अर्थव्यवस्था को संकट में बताया।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1