हरियाणा कांग्रेस फिर मुसीबत में, अब मुख्यालय का Computer hack

हरियाणा कांग्रेस मुख्यालय का कंप्यूटर हैक हो गया है। पूरे दिनभर कंप्यूटर का डाटा चोरी होने की चर्चाएं चलती रहीं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक विदेशी हैकर ने कंप्यूटर हैक कर डाटा सुरक्षित रखने के बदले 980 डालर मांगें। इस संदर्भ में कांग्रेस कार्यालय में तैनात अधिकारी व कर्मचारी कुछ भी बताने से इंकार कर रहे हैं।

जानकारी मिली है की डाटा हैक होने से कार्यालय में काफी परेशानी महसूस की जा रही है, क्योंकि सारा पुराना रिकार्ड हैक हो गया। पता यह भी चला है की डॉ. अशोक तंवर को हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद उनका कोई समर्थक मुख्य कंप्यूटर ले गया। इस कंप्यूटर का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। इस कंप्यूटर में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की सूची, कार्यालय और पार्टी संगठन के स्तर पर हुए खर्च और आमदनी का ब्योरा और संगठन का तमाम रिकॉर्ड शामिल हैंं।

एक के बाद एक मुसीबतें झेल रही प्रदेश कांग्रेस के लिए यह सिलसिला रुक ही नहीं रहा है, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के दफ्तर से कंप्यूटर गायब होने के बाद कार्यालय स्टाफ संभला था भी नहीं कि दूसरा कंप्यूटर भी हैक हो गया। इस कंप्यूटर में भी पार्टी संगठन से जुड़ी तमाम जानकारियां हैं। अहम रिकॉर्ड गायब होने से हाल ही में हरियाणा कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष बनी कुमारी सैलजा की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

बता दें कि पार्टी विधायकों एवं पदाधिकारियों द्वारा लंबे समय से अपने हिस्से की चंदा राशि नहीं दिए जाने से हरियाणा कांग्रेस का खजाना खाली है। यही वजह है कि कांग्रेस कार्यालय में लगे कर्मचारियों को चार-पांच महीनों तक वेतन नहीं मिल पाता। प्रदेश अध्यक्ष बदले जाने से कुछ दिन पहले ही कार्यालय स्टाफ को पांच-छह महीने का बकाया वेतन जारी किया गया था।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1