Google Maps ने पूरे किए 15 साल

ज्यादा से ज्यादा लोग अपने स्मार्टफोन में Google Maps का प्रयोग करते हैं। किसी भी जगह को आसानी से ढूंढने के लिए ये सबसे अच्छा एप है। Google Maps को 15 साल पूरे हो गए हैं। 15 साल पूरे होने पर गूगल ने अपनी एप को अपडेट किया है। इस अपडेट के साथ ही Google Maps का आइकन भी बदल गया है।

Google Maps ने अपने 15 साल पूरे होने पर फीचर्स को भी अपडेट किया है। Google Maps का आइकन अब लोकेशन पिन के रुप में बना दिखाई दे रहा है। इस अपडेट को आईओएस और एंड्रॉयड दोनों यूजर्स को दिया गया है।

नए आइकन के साथ एप में अब 5 टैब भी जोड़ दिए गए हैं। इसमें एक्सप्लोर, कम्यूट, सेव्ड, अपडेट्स मोड और कॉन्ट्रिब्यूट शामिल हैं। कॉन्ट्रिब्यूट की मदद से आप किसी भी जगह की फोटो या वीडियो को अपलोड कर सकते हैं। साथ ही किस भी जगह का रिव्यू भी दे सकते हैं। इससे दूसरे लोगों को भी उस जगह के बारे में पता चल सकेगा।

एक्सप्लोर टैब की मदद से यूजर्स अपनी आस-पास की लोकेशन को सर्च कर सकते हैं। वहीं कम्यूट ऑप्शन की मदद से किसी भी जगह पर जाने का रास्ता सर्च किया जा सकता है। साथ ही ये आपको छोटा रास्ता दिखाएगा।

सेव्ड ऑप्शन की मदद से आप अपने आस-पास के एरिया को, भविष्य की ट्रिप को और अपने ऑफिस एडरेस को सेव करके रख सकते हैं। वहीं अपडेट्स ऑप्शन की मदद से आप अपने आसपास के खास स्पॉट्स देख सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1