27 साल की उम्र में कैंसर से जंग हारे मोहित बघेल

मशहूर Comedian और Bollywood एक्टर मोहित बघेल Mohit Baghel का 27 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। Mohit Baghel छोटी उम्र में कैंसर जैसी बड़ी बीमारी से जंग लड़ रहे थे। कड़ी मेहनत और लगन से Mohit Baghel ने छोटे और बड़े पर्दे पर अपनी पहचान बनाई थी। छोटे पर्दे पर कॉमेडी शो में झंडा गाड़ने के बाद Mohit ने बॉलीवुड का रुख किया था। सलमान खान और आसिन के साथ भी Mohit काम किया था। उन्होंने रेडी फिल्म में छोटे अमर चौधरी का दमदार किरदार निभाया था। Mohit Baghel के निधन से ब्रजवासियों में शोक की लहर है।

लॉकडाउन में इलाज न मिलने की चर्चा तेज

यूपी के छोटे से शहर मथुरा से निकलकर मायानगरी मुंबई में अपनी प्रतिभा से धमाल मचाने वाले हास्य कलाकार Mohit Baghel की मौत से पूरा शहर दुखी है। महज 27 साल की उम्र में जिंदगी की जंग हारने वाले इस कलाकार की मौत को लेकर शहर में इस बात की चर्चाएं भी हैं कि कोरोना वायरस की वजह से लागू लॉकडाउन में Mohit को सही इलाज नहीं मिल सका। कैंसर पीड़ित Mohit का इलाज नोएडा के एक अस्पताल में चल रहा था। लेकिन पिछले कुछ दिनों से वे मथुरा स्थित अपने घर पर ही थे।

हॉस्पिटल में भर्ती करने से किया इनकार

Mohit Baghel की आज सुबह 10 बजे के बाद अचानक तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन Mohit को लेकर तुरंत नयति अस्पताल पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल ने Mohit को भर्ती करने से इनकार कर दिया। इसके बाद Mohit की हालत बिगड़ती चली गई। परिजनों का कहना था कि अगर अस्पताल में सही समय पर इलाज मिल जाता तो Mohit Baghel की जान बचाई जा सकती थी। हास्य कलाकार Mohit को मथुरा में जानने-पहचानने वाले और उसके दोस्त, आज गमगीन हैं। Mohit के एक दोस्त ने कहा कि इलाज न मिलने से उसकी जान चली गई।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1