पूरे उत्तर भारत में शीत लहर जारी,कई उड़ानें रद्द

पूरे उत्तर भारत के राज्यों में शीत लहर का कहर जारी है। हिमाचल प्रदेश में सोमवार को फिर से बर्फबारी हुई। दिल्ली में अधिकतम तापमान मौसम के औसत से 10 डिग्री सेल्सियस कम रहा। उधर भारी कोहरे के कारण चंडीगढ़ में कई उड़ानें रद्द हो गईं। वहीं जम्मू-कश्मीर का द्रास सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 27.2 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया।

दिल्ली के लोगों ने सोमवार को भी शीतलहर का सामना किया। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि मंगलवार तक शहर में शीतलहर का कहर जारी रहेगा।

पर्यटन स्थल मनाली में शून्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस कम तापमान के साथ शीत लहर की स्थिति गंभीर रही. कुफरी में पारा शून्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. उन्होंने कहा कि राज्य में सबसे कम तापमान लाहौल-स्पीति के प्रशासनिक केंद्र कीलोंग में शून्य से 14.9 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में रात भर ताजा बर्फबारी हुई और केलांग, कल्पा, मनाली और कुफरी में शून्य के करीब तापमान पर लोग ठिठुरते रहे। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा पिछले 24 घंटों के दौरान शिमला में 7.3 सेमी बर्फबारी हुई. शहर में सोमवार को लगातार तीसरे दिन बर्फबारी हुई।

पंजाब और हरियाणा के मैदानी इलाकों में दिन का तापमान सामान्य सीमा से 7-11 डिग्री नीचे चला गया। पंजाब और हरियाणा में चंडीगढ़ सहित कई अन्य स्थानों की सुबह कोहरे से छायी हुई थी। चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान सामान्य से 11 डिग्री कम दर्ज किया गया। पठानकोट का अधिकतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री कम दर्ज किया गया।

जम्मू और कश्मीर और लद्दाख के अधिकांश हिस्सों में, सोमवार को पारा और नीचे गिर गया और द्रास इस क्षेत्र में सबसे ठंडा स्थान रहा। जम्मू-कश्मीर का द्रास सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 27.2 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया। मौसम विभाग के अनुसार लद्दाख के लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से 16.7 डिग्री नीचे रहा। मौसम विभाग ने 19 से 21 दिसंबर तक राज्य में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1