CM हेमंत सोरेन ने छोड़ी दुमका सीट, पत्नी लड़ेंगी चुनाव

झारखंड के CM हेमंत सोरेन ने दुमका सीट से इस्तीफा दे दिया है। विधानसभा चुनाव में वे दुमका और बरहेट सीट से चुनाव जीते थे। सोमवार को हेमंत सोरेने ने बरहेट सीट से बतौर विधायक शपथ ली और दुमका सीट को छोड़ दिया। माना जा रहा है कि दुमका सीट से हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन चुनाव लड़ सकती हैं।

पिछले महीने हेमंत सोरेन ने रांची में झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। हेमंत सोरेन दूसरी बार राज्य के CM बने हैं। राजमहल सीट से BJP विधायक अनंत ओझा ने संस्कृत में शपथ ली। मधुपूर सीट से JMM के विधायक हाजी हुसैन अंसारी ने ऊर्दू में शपथ ली। उन्होंने अल्लाह के नाम पर शपथ ग्रहण किया। जबकि देवघर सीट से BJP विधायक नारायण दास ने अंगिका भाषा में शपथ ली।
पाकुड़ से कांग्रेस के विधायक आलमगीर आलम ने हेमंत सरकार कैबिनेट में मंत्रीपद की शपथ ली थी। आलमगीर आलम झारखंड के स्पीकर भी रह चुके हैं। झारखंड में JMM-कांग्रेस-RJD की गठबंधन सरकार के CM बने हेमंत सोरेन झारखंड के साथ कांग्रेस विधायक दल नेता आलमगीर आलम और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने मंत्री पद की शपथ ली। RJD के विधायक सत्यनंद भोक्ता ने मंत्री पद की शपथ ली थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1