छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विधानसभा चुनाव को लेकर बुधवार को की तीन सभाएं करेगें। तीनों कार्यक्रमों में पूर्व केंद्रीय मंत्री और झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी आरपीएन सिंह मौजूद रहेंगे। बुधवार को भवनाथपुर में कांग्रेस प्रत्याशी केपी यादव का प्रचार करने के बाद बघेल पलामू में केएन त्रिपाठी का प्रचार करने पहुंचेंगे।
जनसभा को संबोधित करने के बाद बघेल भंडरिया हाई स्कूल मैदान में केएन त्रिपाठी के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां से बघेल वापस रांची आ जाएंगे। रांची में देर शाम अशोक नगर कैंप ऑफिस में वे विभिन्न वर्गों के बुद्धिजीवियों से बात करेंगे।