चेन्नई में CAA-NRC के विरोध में रंगोली बनाने से 6 महिलाओं समेत 8 लोग हिरासत में

चेन्नई में नागरिकता कानून के खिलाफ रंगोली बनाना कुछ लोगों को महंगा पड़ गया। पुलिस ने रंगोली बनाने वाले 8 लोगों को हिरासत में ले लिया। इस रंगोली में नागरिकता कानून समेत NRC और NRP का भी विरोध किया गया था।

तमिलनाडु के चैन्नई में नागरिकता संशोधन कानून, NRC और NRP के विरोध में रंगोली बनाकर एक अनूठे तरीके प्रदर्शन किया गया। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। इस मामले में पुलिस ने 6 महिलाओं समेत 8 लोगों को हिरासत में ले लिया। वहीं मामले को बढ़ता देख पुलिस ने इन्हें रिहा भी कर दिया।

पुलिस के अमुसार सिटिजंस अगेंस्ट CAA के बैनर तले नागरिकता संशोधन कानून, NRC और NRP के विरोध में रंगोली बनाई गई। जिसमें नो टू CAA, नो टू NRC और नो टू NRP जैसे शब्दों को उकेरा गया था। पुलिस ने बताया कि इस रंगोली को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ।

नागरिकता संशोधन कानून, NRC और NRP को लेकर देश के कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। दिल्ली और यूपी में इसको लेकर कई जगह हिंसक प्रदर्शन भी हुए। जिसके बाद यूपी के कई जिलों में इंटरनेट सेवा पर रोक लगा दी गई। धीरे धीरे सेवा को बहाल किया जा रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1