CCTV कंपनी के मालिक का बड़ा खुलासा, ’13-14 जून को खराब नहीं थे सीसीटीवी

सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच कर रही बिहार पुलिस के मुंबई पहुंचने के साथ ही इस केस में कई अलग- अलग एंगल और खुलासे सामने आने लगे हैं। इसके बाद से ही मुंबई पुलिस सवालों के घेरे में आ गई है। इस बीच इस केस से एक और बड़ा पर्दा उठा है। जिससे एक बार फिर मुंबई पुलिस की जांच शक के घेरे में आ गई है।

मुंबई पुलिस की ओर से शुरुआत में ही ये कह दिया गया था कि सुशांत की कथित आत्महत्या के दिन वहां के CCTV खराब थे। लेकिन अब एक न्यूज चैनल के हवाले से यह दावा किया गया है कि CCTV कंपनी के मालिक का कहना है कि CCTV खराब नहीं थे और इस मामले में मुंबई पुलिस कुछ छिपा रही है।

न्यूज चैनल का दावा है कि CCTV कंपनी के मालिक के मुताबिक 13 जून और 14 जून को CCTV खराब नहीं था और वो सही काम कर रहा था। याद दिला दें कि 14 जून को ही सुशांत ने इस दुनिया को अलविदा कहा था। ऐसे में अब सवाल ये उठता है कि क्या उस CCTV फुटेज की क्लिप भी मुंबई पुलिस के पास है या फिर उसे भी दिशा सालियान की फाइल की तरह ही डिलीट कर दिया गया है।

वैसे सुशांत के केस में कई और ऐसी बातें भी हैं जो अभी तक एक राज बनी हुई हैं। सुशांत सिंह राजपूत के शव को फंदे से नीचे उतारने को लेकर भी अलग- अलग बातें अभी तक सामने आई हैं। नीरज (हेल्पर) का कहना है कि सुशांत का शव सिद्धार्थ ने उतारा है। तो वहीं एंबुलेंस के ड्राइवर अक्षय का कहना है कि शव को उन्होंने उतारा है। इसके अलावा एंबुलेंस के मालिक लक्ष्मण का कहना है कि शव को पुलिस ने उतारा है।

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत के केस शुरुआत से मुंबई पुलिस जांच कर रही है और तब इस मामले को भाई भतीजावाद यानी नेपोटिज्म से जोड़कर देखा जा रहा था। 40 से अधिक लोगों से पूछताछ कर चुकी मुंबई पुलिस के हाथ अभी भी खाली हैं। वहीं सुशांत के पिता केके सिंह द्वारा बिहार में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ FIR दर्ज करवाने के बाद बिहार पुलिस इस मामले में तेजी दिखा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1