बक्सर सेंट्रल जेल गेट पर अंधाधुंध फायरिंग- गार्ड को लगी गोली, हालत गंभीर

अपराधियों ने बिहार के बक्‍सर सेंट्रल जेल पर हमला से दहशत फ़ैल गयी। इसे जेल की सुरक्षा में बड़ी चूक माना जा रहा है। देर रात बाइक सवार अपराधियों ने जेल पर अंधाधुध फायिरिंग कर एक वॉच गार्ड को गोली मार दी। इसके बाद वे फरार हो गए। घायल गार्ड की स्थिति गंभीर है। यह पहली बार नहीं है, बक्‍सर जेल पर पहले भी हमला हो चुका है।

फायरिंग के बाद जेल परिसर में हड़कंप मच गया। पुलिस की टीम अलर्ट हो गई। जेल गेट पर फायरिंग कर अपराधियों की क्या मंशा थी, इसका खुलासा अभी सामने नहीं आया है। घटना ने बक्‍सर जेल की सुरक्षा पर सवालिया निशान लगा दिया है।

मनु सिंह नामक GUARD मेन गेट पर रात्रि प्रहरी के रूप में ड्यूटी पर तैनात था। जेल अधीक्षक विजय कुमार अरोड़ा ने बताया कि अपराधियों द्वारा सुरक्षाकर्मी को निशाना बनाकर फायरिंग की गई, जिसमें उसे गोली लग गई। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1