बुर्ज खलीफा ने अनोखे अंदाज में शाहरुख खान को किया बर्थडे विश

बॉलीवुड के ‘किंग खान’ शाहरुख खान ने बड़े धूमधाम के साथ अपना बर्थडे मनाया था। सभी जवां दिलों की धड़कन शाहरुख खान को सिर्फ देश में ही नहीं दुनियाभर में खूब पसंद किया जाता है। उनके फैन्स देश-विदेश तक फैले हुए हैं। ऐसे में शाहरुख खान ने इन्स्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है। जिसमें आप देख सकते हैं शाहरुख खान का बर्थडे दुबई में कितनी धूमधाम के साथ मनाया गया। दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा पर आकर्षक लाइट एंड फाउंटेन शो के जरिये शाहरुख को जन्मदिन की बधाई दी गई है।

इस वीडियो में बुर्ज खलीफा में ‘हैप्पी बर्थडे शाहरुख खान’ लिखा आता है। इसके बाद ‘किंग ऑफ बॉलीवुड’ लिखा आता है। आप देख सकते हैं कि वीडियो में शाहरुख की फिल्म ओम शांति ओम का गाना ‘धूम-ताना’ भी बज रहा है। इस दौरान शाहरुख के फैन्स भी वहां मौजूद थे और सभी उस लम्हे को अपने कैमरे में कैद कर रहे थे। शाहरुख ने खुद यह वीडियो शेयर करते हुए सभी को इस प्यार के लिए शुक्रिया अदा किया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1