जूनागढ़ के मलंका गांव में पुल टूटा, जानमाल के नुकसान की खबर नहीं

गुजरात में जूनागढ़ के मलंका गांव में रविवार को एक पुल टूटने से भीषण हादसा हो गया। हालाँकि हादसे में अभी तक किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। माना जा रहा है कि भारी बारिश के चलते पुल टूट गया। हादसे में कई कारें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस ने पुल में फंसे लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। पुल के ढहने से 500 मीटर तक सड़क में दरार आ गई है।

इस बार की अधिक बारिश की वजह से पुल के नीचे की जमीन खाली हो गई थी, जिसके चलते पुल ढह गया। नदी के बीचोबीच पुल टूटकर गिरा। जिस वक्त यह हादसा हुआ उस समय पुल से कुछ गाड़ियां गुजर रही थीं। घटना के समय पुल के पास के खेत में काम कर रहे लोगों ने पुल के ढहने की आवाज सुनकर घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई और पुलिस ने वहां पहुंचकर फंसे घायलों को निकाला।

यह पुल करीब 40 साल पहले मलांका गांव के पास बना था। रविवार को पुल ढहने से चार लोगों को मामूली चोट आई है। पुल ढहने से सासन-गिर और महेंद्रा के बीच वाहनों की आवाजाही बाधित हुई है। कलेक्टर ने कहा कि यात्रियों के लिए एक दूसरे मार्ग खोला गया है। उन्होंने कहा कि दो कार और तीन दो पहिया वाहन पुल के मलबे में दब गए थे जिन्हें बाद में निकाला गया था।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1