बॉक्सर मनीष कौशिक को मिला टोक्यो ओलंपिक 2020 का टिकट

जापान की राजधानी टोक्यो ओलंपिक 2020 के लिए भारत में भी तैयारियां जोरो पर हैं। आपको बता दें बॉक्सर मनीष कौशिक ने 63 किलो ग्राम वर्ग के लिए क्वालिफाई कर लिया है, और इसके साथ वो नौवें भारतीय मुक्केबाज बन गए जो देश की ओर से टोक्यो में आयोजित हो रहे टोक्यो ओलंपिक 2020 के लिए खेलेंगे। अम्मान में खेले जा रहे एशियाई ओलंपिक क्वालिफायर में बीते बुधवार को मनीष कौशिक ने बॉक्स-ऑफ में ऑस्ट्रेलिया के हैरिसन गारसाइड को मात दे कर खेल महाकुंभ ओलंपिक का टिकट हासिल किया। हैरिसन गारसाइड राष्ट्रमंडल खेलों के चैम्पिपयन रहे है जिनके साथ मनीष कौशिक की कांटे की टक्कर देखने को मिली, लेकिन मनीष ने गारसाइड को 4-1 से हराकर जीत दर्ज की, और टोक्यो ओलंपिक 2020 में अपनी जगह सुनिश्चित की।  

आपको बता दें इससे पहले 69 किग्रा वर्ग में राष्ट्रमंडल खेलों के चैम्पियन विकास कृष्ण ओलंपिक में अपनी जगह बना चुके हैं। लेकिन आंख में चोट लगने के कारण ओसियाना मुक्केबाजी क्वालिफायर के फाइनल से बाहर हो गए। बॉक्सर मनीष कौशिक और विकास कृष्ण के अलावा एमसी मेरीकॉम 51 किलो ग्राम वर्ग के लिए भारत की ओर से टोक्यो ओलंपिक 2020 में हिस्सा लेंगी। वहीं सिमरनजीत कौर 60 किग्रा वर्ग के लिए, लवलीना बोरगोहेन 69 किलो ग्राम और पूजा रानी 75 किग्रा की श्रेणी में अपनी जगह बनाई है। अन्य मुक्केबाजों में अमित पंघल 52 किग्रा, सतीश कुमार 91 किग्रा से ज्यादा और इसके साथ ही बॉक्सर आशीष कुमार ने 75 किग्रा की बॉक्सिंग प्रतिस्पर्धा के लिए क्वालिफाय किया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1