चुनाव में हार के बाद हरियाणा BJP अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

हरियाणा प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सुभाष बराला ने इस्तीफा दे दिया है। टोहाना में मिली करारी हार और हरियाणा में पार्टी के मन मुताबिक नतीजे ना आने के बाद जिम्मेदारी लेते हुए सुभाष बराला ने पार्टी हाईकमान को अपना इस्तीफा भेज दिया। इससे पहले बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने सुभाष बराला को पार्टी के खराब प्रदर्शन के लिए जोरदार फटकार भी लगाई थी।


हरियाणा में बीजेपी की सरकार खतरे में है। मतगणना के रूझान यह बता रहे हैं कि मनोहर लाल खट्टर की सरकार कड़े मुकाबले में फंसी है। भाजपा का अबकी बार 75 पार का नारा फेल हो चुका है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला, जिन्हें संगठन में बड़ा ओहदा देकर जाटों को साधने की जिम्मेदारी दी गई थी, वह खुद टोहना सीट पर पीछे चल रहे हैं। अमित शाह के फटकार लगाने के बाद बराला ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।

बराला ने हरियाणा में पार्टी के मन मुताबिक नतीजे नहीं आने के बाद इसकी जिम्मेदारी लेते हुए पार्टी हाईकमान को अपना इस्तीफा भेज दिया है। बताया जा रहा है कि बराला ने यह कदम पार्टी के खराब प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के जोरदार फटकार लगाने के बाद उठाया। गौरतलब है कि बराला भाजपा के जाट चेहरा थ। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के गैर जाट होने के कारण जाटों को साधे रखने के लिहाज से जाट बिरादरी से आने वाले बराला को संगठन के शीर्ष पद पर बिठा दिया था।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1