बीजेपी नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

BJP नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सुब्रह्मण्यम स्वामी ने एक बड़ा बयान दिया है। जहां स्वामी ने शनिवार को मोदी सरकार की नीतियों पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि देश में सही आर्थिक नीतियां नहीं अपनाई जा रही है। PM मोदी ने बहुत कुछ अच्छे कार्यक्रम शुरु किए, जैसे मेक इन इंडिया लेकिन देश वृहद आर्थिक नीतियों के मोर्चे पर पिछड़ रहा है। स्वामी ने एक कार्यक्रम के दौरान देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने देश पर सोवियत संघ का आर्थिक मॉडल थोपा और इसी वजह से हमारी अर्थव्यवस्था पीछे है।

स्वामी ने कहा कि पीएम मोदी ने मेक इन इंडिया, उज्ज्वला और खुले में शौच को रोकने जैसे योजनाओं पर बहुत काम किया है। लेकिन ये सभी सूक्ष्म आर्थिक उपाय हैं जबकि देश को वृहद-आर्थिक नीतियों की जरूरत है। जिसके लिए हमने अब तक कोई पहल नहीं की और हमें अब यह करना होगा, क्योंकि अब हमारे सामने बहुत सारी समस्याएं आ रही हैं।

उन्होंने कहा कि मौजूदा चरण में वस्तु एवं सेवा कर देश के लिए वांछित नहीं है। बचत बढ़ाने के लिए आयकर हटा देना चाहिए। नेहरू के समय हम सोचते थे कि हम 3.5 प्रतिशत से अधिक वृद्धि नहीं कर सकते। लेकिन आज हम सोचते हैं कि देश 10 प्रतिशत सालाना की दर से बढ़ सकता है। क्योंकि हमारे पास योग्यता, क्षमता और संसाधन है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1