भाजपा ने राज्यसभा की दो सीटों पर चुनाव लड़ने का किया फैसला, 25 दावेदार

मध्य प्रदेश की 3 राज्यसभा सीटों के लिए होने वाले चुनाव में BJP आर-पार के मूड में है। रविवार को BJP के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें 2 सीटों पर उम्मीदवार उतारने का फैसला किया। दो सीटों के लिए BJP के जंबो पैनल में 25 दावेदारों के नाम दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व को बंद लिफाफे में भेजे हैं। अब 2 उम्मीदवार कौन होंगे, इसका फैसला BJP की केंद्रीय चुनाव समिति करेगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि होली के बाद दोनों नामों की घोषणा हो जाएगी।

विष्णुदत्त शर्मा ने बैठक के बाद मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा, ‘वे जानते हैं कि अभी संख्या बल के हिसाब से BJP को एक सीट मिल सकती है। लेकिन, भविष्य में संभावनाओं को देखते हुए पार्टी ने 2 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है।’ ऐसे में पूरी संभावना है कि प्रदेश में चल रहा सियासी ड्रामा और तेज हो सकता है। समिति ने तय किया कि प्रदेश में रिक्त हो रही तीन सीटों में से BJP दो पर चुनाव लड़ेगी। इसके लिए 25 दावेदारों के नामों की सूची तैयार हुई है, जिसमें से एक पर केंद्रीय संसदीय बोर्ड निर्णय लेगा। होली के बाद नाम की घोषणा होगी। जंबो पैनल के प्रमुख नामों में प्रभात झा और सत्यनारायण जटिया भी शामिल हैं। इनका कार्यकाल पूरा होने के कारण सीटें रिक्त हो रही हैं। हालांकि दोनों को दो कार्यकाल मिल चुका है।

इसके अलावा पैनल में पूर्व मंत्री ओम प्रकाश धुर्वे, बंशीलाल गुर्जर, चिंतामणि मालवीय, विनोद गोटिया, लालसिंह आर्य समेत अन्य शामिल हैं। भोपाल में हुई समिति की बैठक में वीडी शर्मा, प्रभात झा, गोपाल भार्गव, सत्यनारायण जटिया व राजेंद्र शुक्ला शामिल थे। बैठक के बाद नेता प्रतिपक्ष ने समिधा पहुंचकर संघ नेताओं से मुलाकात की।

प्रदेश में सियासी उठापटक को लेकर किए सवाल के जवाब में शर्मा ने कहा, ‘राज्य में लोकतंत्र नहीं बचा है। भाजपा विधायकों को पुलिसिया कार्रवाई से दबाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस कार्रवाई गुंडागर्दी की तरह है। लेकिन कमलनाथ सरकार को यह जान लेना चाहिए कि हम लोग संघर्ष करके आगे बढ़े हैं और जितना डराने का प्रयास हमें किया जाएगा, हम उतने ही मजबूत होंगे।’ उन्होंने आरोप लगाया कि कमलनाथ सरकार राज्य के लोगों को लगातार गुमराह कर रही है।

प्रदेश के पूर्व CM दिग्विजय सिंह, BJP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा और पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्यनारायण जटिया का 9 अप्रैल को राज्यसभा में कार्यकाल पूरा हो रहा है। प्रदेश में राज्यसभा की इन तीनों सीटों पर 26 मार्च को चुनाव होना है। मध्य प्रदेश की 230 सदस्यों वाली विधानसभा में इस वक्त 228 सदस्य हैं। 2 विधायकों के निधन के बाद दो सीटें खाली हैं। राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के 2 प्रत्याशियों को विधानसभा में मौजूदा संख्या बल के हिसाब से 115 विधायकों के मत चाहिए, जिसमें कांग्रेस को निर्दलीय विधायक और मंत्री प्रदीप जायसवाल समेत 2 विधायकों की जरूरत होगी। वहीं, BJP को चुनाव में दूसरे प्रत्याशी को जिताने के लिए अपने विधायकों के अलावा 9 अन्य विधायक के वोटों की आवश्यकता होगी।

प्रदेश में राज्यसभा की कुल 11 सीटें हैं। वर्तमान में BJP के पास 8 और कांग्रेस के पास 3 सीटें हैं। BJP के राज्यसभा सदस्य एमजे अकबर, थावरचंद गहलोत, सत्यनारायण जटिया, प्रभात झा, धर्मेंद्र प्रधान, अजय प्रताप सिंह, कैलाश सोनी और संपत्तिया उइके हैं। कांग्रेस के राज्यसभा सदस्यों में दिग्विजय सिंह, विवेक तन्खा और राजमणि पटेल शामिल हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1