CAA के समर्थन में बीजेपी की मानव श्रृंखला एवं हस्ताक्षर अभियान

भारतीय जनता युवा मोर्चा (Bharatiya Janata Yuva Morcha) (BJYM)की ओर से धनबाद में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के समर्थन में मानव श्रृंखला एवं हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस दौरान सांसद पीएन सिंह ने कहा कि वे कानून का समर्थन करते हैं। CAA नया कानून बना है, इसे पहले समझना चाहिए सीधे विरोध करना अच्छा नहीं, और जो लोग विरोध कर रहे हैं उन्हें समझाना होगा कि यह देश हित में उठाया गया कदम है।

धनबाद विधायक राज सिंहा ने कहा कि भारत में अवैध तरीके से रह रहे घुसपैठियों की पहचान करने की प्रक्रिया पूरी होनी चाहिए। इस नागरिकता कानून के तहत पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश से पीड़ित होकर आए हिंदू, सिख, इसाई, पारसी, जैन और बौद्ध धर्म वासियों को भारत की नागरिकता दी जाएगी। इस अभियान में शामिल मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने बताया कि गृह मंत्री अमित शाह ने स्पष्ट कर दिया है कि नागरिकता कानून हर राज्य में लागू होगा। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देशभर में बवाल मचा है, लेकिन एक बड़ी आबादी को सीएए (CAA) और एनआरसी(NRC) में अंतर ठीक से नहीं पता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1