भगवान की तरह पूजे जाने वाले रजनीकांत का 70वां जन्मदिन आज

साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार रजनीकांत आज अपना 70वां जन्मदिन मना रहे हैं। साउथ में फैंस रजनीकांत को भगवान की तरह पूजते हैं। इस मौके पर ऐश्वर्या और सौन्दर्या ने खास अंदाज में अपने पिता को जन्मदिन पर बधाई दी है।

रजनीकांत की जब भी कोई भी फिल्म रिलीज होती है तो उनके फैंस पोस्टर्स पर दूध चढ़ाते हैं। एक बार ऐसा भी हुआ है कि रजनीकांत के क्रेजी फैंस ने दूध की थैलियां चुराकर उन पर दूध चढ़ाया था। कई संस्थाएं इसके खिलाफ भी रही हैं और उन्होंने लगातार लोगों से दूध बर्बाद ना करने की अपील भी की है।

ऐसे में चेन्नई का एक पूर्व गैंग्स्टर रजनीकांत का बहुत बड़ा फैन था। अपराध का धंधा छोड़कर ये शख्स मूंगफली बेचने का काम करने लगा था। क्योंकि वह रजनीकांत के फैन फंक्शन के लिए 1 लाख रुपए जुटाकर उनके बर्थ डे पर एक पार्टी देना चाहता था। इसके लिए उसने अपनी पत्नी के गहनों को 60 हजार में बेच दिया था। ये शख्स रजनीकांत पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री में भी नजर आ चुका है।

मुंबई में रजनीकांत की एक फिल्म का शो सुबह के 3 बजे रखा गया था और ये शो थियेटर्स में पूरी तरह से बुक था। इसके अलावा कई लोग इस फिल्म के रिलीज होने से पहले थियेटर्स के बाहर आरती कर रहे थे।

लोगों के दिलों पर राज करने वाले रजनीकांत की लवस्टोरी भी किसी फिल्म से कम नहीं है। ऐसे में चलिए आज थलाइवा के जन्मदिन पर हम आपको उस शख्स से भी मिलवाते हैं जिसके बिना रजनीकांत खुद को अधूरा मानते हैं। वो हैं रजनीकांत की पत्नी लता। लता ने जबसे रजनीकांत से शादी की तब से वह उनके काम को संभाल रही हैं। दोनों ने एक-दूसरे का मुश्किल समय में खूब साथ निभाया है। हम आपको रजनीकांत और लता की कुछ अनदेखी तस्वीरों के साथ उनकी लवस्टोरी भी बताते हैं।

यह बात साल 1980 की है। रजनीकांत उस वक्त के बालाचंदर की तमिल फिल्म ‘थिल्लू मल्लू’ की शूटिंग कर रहे थे। यह फिल्म साल 1979 में आई बॉलीवुड फिल्म ‘गोलमाल’ की रीमेक थी। यह रजनीकांत की पहली कॉमेडी फिल्म थी। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही रजनीकांत को इंटरव्यू के लिए रिक्वेस्ट आई। यह रिक्वेस्ट एक कॉलेज मैगजीन की तरफ से आई थी। कॉलेज की तरफ से जिस महिला को इंटरव्यू लेना था वह कोई और नहीं बल्कि लता रंगाचारी थीं। लता को पहली बार देखते ही रजनीकांत को उनसे प्यार हो गया था।

इंटरव्यू खत्म होने के तुरंत बाद रजनीकांत ने लता को शादी के लिए प्रपोज कर दिया। रजनीकांत के प्रपोजल को सुनकर लता हैरान रह गई थीं। हालांकि लता ने मुस्कुराते हुए कहा कि उन्हें उनके माता-पिता से बात करनी होगी। दोनों ने तुरंत पैरेंट्स से मिलने का फैसला नहीं किया और एक-दूसरे को कुछ समय दिया। फिर बाद रजनीकांत ने लता से 26 फरवरी 1981 को शादी कर ली।
साल 2011 में जब रजनीकांत बीमार पड़े थे तो खबरें सामने आई थीं कि उन्हें लीवर और फेफड़ों में दिक्कत है। एक फैन रजनीकांत की बीमारी के बारे में सुनकर इतना परेशान हुआ था कि उसने नींद की गोलियों का ओवरडोज लेकर आत्महत्या करना चाहता था ताकि वो अपने पसंदीदा हीरो को अपनी किडनी दान कर सके। इस फैन की जान बच गई थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1