बिहार: बदमाशों ने सेवानिवृत पुलिसकर्मी को मारी गोली, लाखों की संपत्ति लूटी

सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के बेलही गांव में डकैतों ने एक सेवानिवृत सहायक अवर निरीक्षक को गोली मार दी, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गए। जिसके बाद डकैतों ने करीब दो लाख रुपए मूल्य की सम्पति की लूटपाट की और मौके से फरार हो गए।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि करीब दस अपराधियों ने गुरुवार देर रात सेवा निवृत सहायक अवर निरीक्षक समल कुमार झा के घर पर धावा बोल दिया और तमंचे के बल पर परिवार के सदस्यों को बंदी बना लिया। विरोध करने पर अपराधियों ने समल कुमार झा को गोली मारकर घायल कर दिया और दो लाख रूपए की संपत्ति लूटकर वहां से नौ दो ग्यारह हो गए।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1