गूगल क्रोम एक्सटेंशन इंस्टाल करते वक्त हो जाएं सावधान, लीक हो सकता है आपका डाटा

अगर आपको अपने कंप्यूटर या लैपटॉप में गूगल क्रोम एक्सटेंशन इंस्टाल करना है तो सावधान हो जाइए। देश की साइबर सुरक्षा एजेंसी ने इंटरनेट यूजर्स को गूगल क्रोम एक्सटेंशन इंस्टाल करते समय सावधानी बरतने को कहा है। बता दें साइबर एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम ऑफ इंडिया (सीईआरटी-इन) ने हाल ही में 100 से ज्यादा संदिग्ध लिंक को हटाया है। ये लिंक उपयोगकर्ताओं की संवेदनशील जानकारी इकट्ठा कर रहे थे। इन संदिग्ध एक्सटेंशन में स्क्रीनशॉट लेने, क्लिपबोर्ड को पढ़ने, हार्वेस्ट ऑथेन्टिकेशन कुकीज और पासवर्ड पढ़ने के लिए यूजर की कीस्ट्रोक लेने और अन्य गोपनीय जानकारी लेने की क्षमता थी। इन एक्सटेंशन में गूगल क्रोम वेब स्टोर सिक्योरिटी स्कैम में सेंध लगाने के लिए बायपास कोड भी था।

आपको बता दें हाल ही में साइबर एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम ऑफ इंडिया यानी सीईआरटी-इन ने गूगल क्रोम ब्राउजर से 106 एक्सटेंशन लिंक को हटाया है, जो यूजर्स की गोपनीय जानकारी इकट्ठा कर रहे थे। इसके साथ ही सीईआरटी-इन ने इंटरनेट यूजर्स को गूगल क्रोम एक्सटेंशन को अनइंस्टाल करने की भी सलाह दी है। यूजर गूगल क्रोम पेज पर जाकर डेवलपर मोड इनेबल करने के बाद ये देख सकते हैं कि उन्होंने कोई संदिग्ध एक्टेंशन इंस्टाल किया है या नहीं। इसके बाद इसे ब्राउजर से हटाया भी जा सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1