सुपरस्टार जो कभी बजाता था सड़क किनारे गिटार, Google ने बनाया Doodle

गूगल ने मशहूर गिटारिस्ट बीबी किंग को डूडल के जरिए याद किया है। आज उनकी 94वीं बर्थ एनिवर्सिरी है। उनको ‘किंग ऑफ द ब्लूज’ के नाम से भी जाना जाता है। गूगल ने एनिमेशन वीडियो के जरिए बीबी किंग का वीडियो तैयार किया है। 2 मिनिट 10 सेकंड के वीडियो में उनका पूरा करियर बताया गया है और बैकग्राउंड में उनका म्यूजिक चल रहा है। बीबी किंग का असली नाम रिले बी. किंग था। बीबी किंग शरुआती दिनों में सड़क किनारे गिटार बजाते थे। वो चर्च में भी गिटार लेकर पहुंच जाते थे। जिसके बाद उनको एक ब्रेक मिला और सुपरस्टार बन गए।

बीबी किंग का जन्म 1925 में मिसिसिपी के इत्ता बेना में हुआ था। बीबी किंग बचपन से ही गिटारिस्ट बनना चाहते थे। उनको कहीं मौका नहीं मिला तो सड़क किनारे गिटार बजाने लगे। चर्च में भी वो गिटार बजाते थे। जिसके बाद उनको एक रेडियो स्टेशन में नौकरी मिल गई। उनके म्यूजिक को लोग पसंद करने लगे थे। लेकिन किसी को उम्मीद नहीं थी कि आगे जाकर सड़क किनारे गिटार बजाने वाला ये शख्स सुपरस्टार बन जाएगा।

उन्होंने अपनी पहली रिकॉर्डिंग 1949 में की। उनका शो ‘थ्री ओ’क्लॉक ब्लूज काफी हिट रहा। जहां से उनको अमेरिका में पहचान मिल गई। जिसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और दुनियाभर में शो किए। रोलिंग स्टोन्स टूर का हिस्सा होने के बाद उनके म्यूजिक को दुनियाभर में पसंद किया जाने लगा। यहां तक कि उनको 15 बार ग्रैमी अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है। वो वाइट हाउज में भी परफॉर्म कर चुके हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1